छोटी बचत, बड़ी कमाई! पावर ऑफ कंपाउंडिंग से कैसे पाएं 1 करोड़ रुपये!
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Table of Contents
SIP Investment: पैसे कमाना आसान नहीं है, यह तो हर कोई जानता है। अधिकांश लोग अपनी पूरी जिंदगी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, लेकिन फिर भी अंत में उनके पास बहुत कम पैसे बचते हैं। अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं और महसूस करते हैं कि आप भी ऐसे ही लोग हैं जिनके पास बचत नहीं है, तो आपको पावर ऑफ कंपाउंडिंग (Power of Compounding) को समझना चाहिए।
इस पावर से आप अगर थोड़ा-थोड़ा निवेश करें तो लंबे समय में आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। यह नामुमकिन सा लगता है, लेकिन पावर ऑफ कंपाउंडिंग के जरिए यह सब मुमकिन है। आइए जानते हैं, अमीर बनने का वह सीक्रेट फॉर्मूला, जिसे आजमाने वाले दूसरों को कभी नहीं बताना चाहते।
वेब स्टोरी
रोज बचाएं सिर्फ 100 रुपये
ज्यादातर मिडिल क्लास लोग अपने रोज़ के खर्चों में चाय, कॉफी, सिगरेट या गुटका जैसे आदतों में करीब 100 रुपये खर्च कर देते हैं, जो पूरी तरह से व्यर्थ होते हैं। अगर आप हर दिन ये 100 रुपये बचाकर निवेश करें, तो लंबी अवधि में यह रकम 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बन सकती है।
कैसे 100 रुपये से बनेंगे 1 करोड़?
अगर आप रोज़ 100 रुपये बचाते हैं, तो महीने में लगभग 3000 रुपये बच सकते हैं। अब, अगर आप इस रकम को एनपीएस (NPS) और म्यूचुअल फंड जैसी योजनाओं में हर महीने निवेश करते हैं, तो यह रकम एक दिन 1 करोड़ रुपये से अधिक बन सकती है। हालांकि, इस प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका आपकी उम्र और निवेश की अवधि की होती है।
100-100 रुपये बन जाएंगे 1.15 करोड़
मान लीजिए, आपकी नौकरी 25 साल की उम्र में लग जाती है और आप तब से यह निवेश करना शुरू कर देते हैं। अब, अगर आप 60 साल तक यानी रिटायरमेंट तक नियमित रूप से निवेश करते हैं, तो 35 सालों में आपके रोज़ के 100 रुपये धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 1.15 करोड़ रुपये बन जाएंगे।
1.02 करोड़ रुपये का मिलेगा ब्याज
जब आप हर महीने 3000 रुपये निवेश करते हैं, तो कुल 35 सालों में आपके द्वारा जमा की गई रकम करीब 12.60 लाख रुपये होगी। इस अवधि में आपको लगभग 10% ब्याज दर पर लगभग 1.02 करोड़ रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह, 35 साल बाद आपकी कुल रकम करीब 1.15 करोड़ रुपये हो जाएगी।
पावर ऑफ कंपाउंडिंग से होगा यह मुमकिन
कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट यानी चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत से आपका ब्याज भी ब्याज उत्पन्न करता है। मान लीजिए, पहले महीने के 3000 रुपये पर अगले महीने 10% यानी 300 रुपये ब्याज मिलता है। ऐसे में अगले महीने आपके पास 3000 रुपये + 3000 रुपये (पहले महीने के 3000 रुपये) + 300 रुपये (ब्याज) = कुल 6300 रुपये पर ब्याज मिलेगा। इसी तरह, ब्याज पर ब्याज मिलते हुए 35 साल में आपकी कमाई बढ़ती जाएगी और आपको 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज मिल जाएगा।
यहां बात साफ है कि यदि आप धैर्य और नियमित निवेश के साथ इस फॉर्मूले को अपनाते हैं, तो पावर ऑफ कंपाउंडिंग की मदद से आप बड़ी रकम बना सकते हैं। शुरुआत में भले ही यह राशि बहुत छोटी लगे, लेकिन लंबे समय तक किया गया छोटा निवेश चमत्कारी तरीके से बढ़ सकता है। तो आज ही अपनी बचत और निवेश की आदतें बदलें, और एक अमीर भविष्य की
ओर कदम बढ़ाएं।
लेटेस्ट पोस्ट
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…









