केंद्र समेत राज्य सरकारें करना के मामलों पर चौकन्नी
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Covid alert: भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखी जा रही है।
देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों के बीच सतर्कता बढ़ गई है।
दिल्ली में 23 नए मामले, अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश
दिल्ली में 23 मई तक 23 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि सरकार सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, सभी पॉजिटिव मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने एलएनजेपी अस्पताल भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
मुंबई में मई महीने में 95 मामले दर्ज
मुंबई में मई 2025 के दौरान 95 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक के कुल 106 मामलों में से अधिकांश हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मामले हल्के लक्षणों वाले हैं, लेकिन सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
नए वेरिएंट OF.7 और NB.1.8 का प्रभाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 के नए सब-वेरिएंट OF.7 और NB.1.8 के कारण संक्रमण दर में वृद्धि हो रही है।
इन वेरिएंट्स की उच्च संचरण क्षमता के चलते दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम जैसे शहरों में मामलों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है।
साथ ही, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े
- Delhi Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला
- Maruti Swift Hydrogen Launch: पानी से चलेगी कार? जानें सच
- Goa Statehood Day: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राज्य में उत्साह की लहर, CM प्रमोद सावंत ने जताया आभार
- Maruti भी चली Hyundai की राह, जून से सभी Cars होंगी महंगी, यह है आखिरी मौका सस्ते में खरीदने का
- वाधवानी और गेट्स फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, भारत में बढ़ाएंगे इनोवेशन की ताकत






