iPhone 17 Air और फोल्डेबल iPhone 18 Fold के साथ डिजाइन में बड़े बदलाव करेगा एप्पल
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
iPhone 17 Series: सोशल मीडिया पर इन दिनों Apple iphone 17 series की खूब चर्चा हो रही है। फोन के फीचर्स को लेकर लंबे चौड़े दावे किए जा रहे हैं। अब कौन कौन से फीचर्स होंगे ये तो कंपनी ही बता सकती है लेकिन एक बात तो साफ है कि एप्पल का iPhone 17 Series कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कंपनी इस सीरीज के जरिए एप्पल के ना केवल डिजाइन बल्कि फीचर्स को लेकर भी कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव करने वाली है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इन बदलावों का असर फॉर्म फैक्टर्स, डिजाइन और सॉफ्टवेयर ब्रांडिंग पर दिखेगा।
WWDC 2025 में Apple iOS, macOS समेत अन्य प्लेटफॉर्म के लिए बड़े अपडेट की घोषणा कर सकता हैं। जिसमें iOS 26, macOS 26 और watchOS 26 आदि शामिल होंगे।

iPhone 17 सीरीज में संभावित बदलाव
- iPhone 17 Air: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि यह नया मॉडल iPhone 16 Plus को रिप्लेस करेगा। इसका डिजाइन खास होगा, यह बहुत ही पतला और हल्के डिजाइन के साथ आएगा।
- iPhone 17 Pro: कहा जा रहा है कि इसमें एक नया कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह कैमरा मॉड्यूल फोन के दाईं ओर होगा, जिससे फोन का डिजाइन काफी हद तक बदल जाएगा।
- iPhone 17 Pro Max: एप्पल का यह मॉडल 48MP टेलीफोटो लेंस, 24MP फ्रंट कैमरा और डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला होगा।

भविष्य की योजनाएं
- iPhone18 Fold: ऐसी भी सूचना है कि कंपनी 2026 में एप्पल का एक फोल्डेबल iPhone लांच करने वाली है। इससे कंपनी के फोन में डिजाइन के लेवल पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
- लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव: एप्पल अपने ‘e’ मॉडल्स को मार्च 2027 में लॉन्च कर सकता है, जिससे वार्षिक लॉन्च शेड्यूल में बदलाव का आगाज होगा।

Q&A
Q1: iPhone 17 सीरीज़ में कौन-कौन से मॉडल्स शामिल हो सकते हैं?
A1: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, और नया iPhone 17 Air।
Q2: iPhone 17 Air क्या है?
A2: यह एक नया, पतला और हल्का मॉडल हो सकता है जो iPhone 16 Plus की जगह लेगा।
Q3: क्या एप्पल फोल्डेबल iPhone लॉन्च करेगा?
A3: रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल 2026 में iPhone 18 Fold नामक फोल्डेबल मॉडल लॉन्च कर सकता है।
Q4: WWDC 2025 में क्या घोषणा हो सकती है?
A4: एप्पल iOS 26, macOS 26, और watchOS 26 जैसे नए सॉफ़्टवेयर अपडेट्स की घोषणा कर सकता है।
10 best camera phone for youtubers: यूट्यूबर्स के लिए 10 बेस्ट
- Volkswagen ID Polo EV Big Reveal: क्या यह Tata-Mahindra की छुट्टी कर देगी? Price, Range और Features की Exclusive जानकारी लीक!
- Mahindra Thar 3-Door Facelift: क्या यह New Thar Roxx को भी पीछे छोड़ देगी? जानें Price और Features
- New BMW i3 Electric Sedan: 900km की रेंज और 469 PS की पावर, Tesla की छुट्टी करने आ गई BMW की नई सनसनी!
- Skoda का मास्टरस्ट्रोक! 2026 Skoda Kushaq Facelift के बेस वेरिएंट में भी मिलेगा Automatic का मजा, देखें Fresh Report!
- Tata Motors का बड़ा धमाका! March 2026 में अपनी मनपसंद कार पर पाएं ₹75,000 तक की भारी छूट – देखें Fresh Report!






