Cockroach Janta Party (CJP) इस समय चर्चा में हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस में सीजेपी ने प्रोटेस्ट किया। प्रोटेस्ट से जुड़ा एक पोस्ट सीजेपी ने एक्स पर भी पोस्ट किया था। जिसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। CJP ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर भारतीय तिरंगे और दिल्ली पुलिस को लेकर यह पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि क्या हमें अपना तिरंगा फहराने के लिए भी इजाजत की जरूरत है? यह देश के 1.3 अरब लोगों का है, न कि दिल्ली पुलिस का!
CJP के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया यूजर्स और युवाओं के जबरदस्त कमेंटस आने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सीजेपी के इस रुख और सार्वजनिक जगहों पर अव्यवस्था फैलाने की नीयत को कटघरे में रखा। आइए देखते हैं कि सीजेपी की पोस्ट पर लोग किस-किस तरह के कमेंट्स दे रहे हैं–
1.नियम का ध्यान रखें
ज्यादातर यूजर्स ने CJP को याद दिलाया कि देश का संविधान और नियम सभी के लिए बराबर हैं। रामन अरूणाचलम ने लिखा कि आप जहां चाहें तिरंगा फहराएं, लेकिन अगर इससे दिल्ली के नागरिकों को असुविधा होती है, तो यह कतई स्वीकार्य नहीं है। कानून प्रवर्तन (Law Enforcement) को तो छोड़िए, क्या आपने कम से कम आम नागरिकों से अनुमति ली?” वहीं अमित ने “झंडा फहराने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सड़कों को ब्लॉक करने या सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने के लिए अनुमति चाहिए होती है। लोग जानबूझकर बातों को घुमाते हैं।”
2. “राजनीति के लिए तिरंगे को ढाल बनाना बंद हो
कई यूज़र्स ने आरोप लगाया कि पार्टी राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल अपनी राजनीति और पब्लिसिटी स्टंट के लिए कर रही है। सनी कुमार ने लिखा कि अगर आपको तिरंगा फहराना है तो अपने घर या इलाके में फहराइए। इस ड्रामे का क्या मकसद है? तिरंगे के नाम पर गंदी राजनीति स्वीकार्य नहीं है। जनता अब परेशान हो चुकी है!
पीके नाम के यूजर्स ने लिखा कि तिरंगा फहराने के कुछ खास नियम हैं। तिरंगा आपकी मर्जी से लहराने वाला कपड़े का टुकड़ा नहीं है। तिरंगे का इस्तेमाल ढाल की तरह करना यह साफ दिखाता है कि आपके आरोप निराधार हैं।
3. “सार्वजनिक जगहों पर अराजकता फैलाने का आरोप”
कमेंट्स में लोगों ने सार्वजनिक स्थानों (जैसे CP / कनॉट प्लेस) में यातायात और व्यापार बाधित होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रिया रत्नपारखी यूजर ने लिखा कि “अगर आपका असली मकसद शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति होता, तो आपको उपद्रवियों की भीड़ के साथ सार्वजनिक स्थानों को अराजकता का अखाड़ा बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं आशीष शर्मा नामक एक यूजर ने लिखा कि तिरंगा झंडा फहराने से किसने रोका? अब आप लोग CP में अराजकता फैला रहे हैं ताकि ट्रैफ़िक जाम हो जाए। त्योहार का समय है, इन लोगों को रोजी-रोटी कमाने दें।”
CJP के इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स का संदेश एकदम साफ है—राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर भारतीय के दिल में है और इसका सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन इसके नाम पर सड़कों को जाम करना, आम जनता को परेशान करना और राजनीतिक अराजकता फैलाना किसी को मंजूर नहीं है!
- CJP के पोस्ट पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं लोग? जानकर उड़ जाएंगे होश!
- ऐसा क्या खास ला रहा है सैमसंग? 18 अक्टूबर को तहलका मचाने आ रहा है ये सीक्रेट फीचर्स वाला 5G फोन!
- National Technology Day 2026 — 1998 के Pokhran से 2026 के AI तक India ने क्या-क्या जीता? Youth के लिए 5 Career-Changing Opportunities
- AI Prompt Engineering Course for Beginners: बिना कोडिंग और महंगी डिग्री के मिलेगा लाखों का पैकेज, क्या आप इस ‘गोल्ड रश’ के लिए तैयार हैं?
- Passive Income for Students 2026: पढ़ाई के साथ हर महीने होगी ₹20,000 से ज्यादा की कमाई, इन 5 ‘स्मार्ट’ तरीकों का हुआ बड़ा खुलासा!






