Samsung Galaxy F70 5G
Samsung Galaxy F70 5G

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। हर तरफ ऑफर्स की बहार है। ऐसे में अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जरा रूकिए…क्योंकि सैमसंग एक ऐसा 5G स्मार्टफोन लांच करने जा रहा है जो इस सेगमेंट में बड़े बड़े ब्रांड पर भारी पड़ने वाला है। जी हां, कंपनी ने भी यह कंफर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को लांच होगा।

Flipkart फ्लिपकार्ट पर जैसे ही इसका लैंडिंग पेज लाइव हुआ, टेक वर्ल्ड में तो खलबली मच गई। टीजर जहां युवाओं और कंटेट क्रिएटर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है वहीं सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है इसकी। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस नए 5G फोन में ऐसा क्या खास है जो इसे गेम-चेंजर बना रहा है!

1. AI का जादू: अब चुटकियों में होंगे काम

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका ‘Circle to Search’ AI फीचर। मान लीजिए आप अपने मोबाइल में कोई रील्स, फोटो या वीडियो देख रहे हों और आप उसकी डिटेल जानना चाहते हैं। तो आपको कुछ नहीं करना होगा…केवल उस चीज़ पर गोल घेरा (Circle) बनाना होगा और उसकी पूरी डिटेल तुरंत आपके सामने आ जाएगी।

2. 50MP OIS कैमरा

यूट्यूब शार्टस और रील्स के शौकीनों को यह फोन हरगिज निराश नहीं करेगा….

  • मेन कैमरा: फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि आप रास्ते में आते-जाते या कम रोशनी में भी शेक-फ्री फोटो और वीडियो बना लेंगे।
  • सपोर्टिंग लेंस: यही नहीं 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलेगा।
  • सेल्फी: फ्रंट में 13MP कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।

3. टूट-फूट की नो टेंशन: Gorilla Glass Victus!

अगर बाकि फोन देखें तो नार्मली इस बजट के फोन्स में बेसिक प्रोटेक्शन मिलती है, लेकिन सैमसंग इसमें Corning Gorilla Glass Victus की फ्लैगशिप-लेवल की बेहतरीन सुरक्षा दे रहा है। इसके साथ ही Full-HD+ रेजोल्यूशन वाला शानदार sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो बिंज-वॉचिंग और गेमिंग के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।


4. तगड़ी परफॉर्मेंस और ऑल-डे बैटरी

  • प्रोसेसर: मल्टीटास्किंग और 5G स्पीड के लिए इसमें Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है।
  • बैलेंस बैटरी: इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लुक और कलर्स: एकदम प्रीमियम वाइब!

Samsung Galaxy F70 5G फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। यह दो बेहद अट्रैक्टिव कलर्स— Bold Black और Vivid Violet में आएगा।

कहां से खरीदें?

यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here