सोशल मीडिया से विराट कोहली की कमाई
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Virat Kohli net Worth: विराट कोहली, जिनके नाम पर क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड हैं, अब सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि बिजनेस और निवेश के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ बना चुके हैं। उनकी सफलता का दायरा सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह एक शानदार बिजनेसमैन भी हैं।
उनके जीवन का ये शानदार सफर हमें यह समझाती है कि एक खिलाड़ी के पास कितना संभावनाओं से भरा हुआ भविष्य हो सकता है, अगर वह सही दिशा में कदम रखे। तो आइए जानते हैं ‘किंग कोहली’ की कुल संपत्ति, कमाई के जरिया और उनकी शानदार लाइफस्टाइल के बारे में।
क्रिकेट से विराट कोहली की कमाई
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की A+ कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जो उन्हें हर साल ₹7 करोड़ तक की रकम देती है। इसके अलावा, उन्हें हर अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए अलग से फीस मिलती है….
टेस्ट मैच: ₹15 लाख
वनडे मैच: ₹6 लाख
टी-20 मैच: ₹3 लाख
इसके अलावा, विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़े हुए हैं, और हर सीजन के लिए उन्हें लगभग ₹15 करोड़ मिलते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से कमाई
विराट कोहली की प्रसिद्धि के कारण कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं। वह कई प्रमुख ब्रांड्स का प्रचार करते हैं, जिनमें शामिल हैं…
मान्यवर
एमपीएल
पेप्सी
फिलिप्स
फास्टट्रैक
बूस्ट
ऑडी
एमआरएफ
हीरो मोटोकॉर्प
वाल्वोलिन
Puma
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए ₹5 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
सोशल मीडिया से कमाई
विराट कोहली की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 260 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स से वह एक बड़ी रकम कमाते हैं….
इंस्टाग्राम पोस्ट चार्ज: ₹6-11 करोड़ प्रति पोस्ट
उनकी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई सिर्फ इंस्टाग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी वह मोटी कमाई करते हैं।
कंपनियों में निवेश और व्यापार
विराट कोहली सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक सफल निवेशक भी हैं। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिनसे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है। उनकी प्रमुख निवेश कंपनियां इस प्रकार हैं…
Blue Tribe – प्लांट बेस्ड फूड कंपनी
Chisel Fitness – फिटनेस चेन
Nueva – हाई-एंड रेस्टोरेंट
Galactus Funware Technology Pvt. Ltd – गेमिंग कंपनी
Sport Convo – स्पोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
Digit Insurance – इंश्योरेंस स्टार्टअप
इसके अलावा, विराट कोहली “Wrogn” ब्रांड के को-फाउंडर भी हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय फैशन ब्रांड है।
रियल एस्टेट में विराट कोहली का निवेश
विराट कोहली ने भारत भर में कई महंगी प्रॉपर्टी खरीदी हैं। उनकी प्रमुख संपत्तियाँ इस प्रकार हैं…
गुरुग्राम में बंगला – ₹80 करोड़
मुंबई में प्रॉपर्टी – ₹34 करोड़
अलीबाग में दो प्रॉपर्टी – ₹20 करोड़
विराट कोहली का शानदार कार कलेक्शन
विराट कोहली की लाइफस्टाइल बेहद शानदार है, जिसमें उनके पास कई लग्जरी कारें शामिल हैं। उनके कार कलेक्शन में प्रमुख कारें हैं….
Audi Q7 – ₹80 लाख
Audi RS5 – ₹1.1 करोड़
Audi R8 LMX – ₹2.97 करोड़
Audi A8L W12 Quattro – ₹1.98 करोड़
Land Rover Vogue – ₹2.26 करोड़
Bentley Continental GT – ₹3 करोड़
Bentley Flying Spur – ₹3.4 करोड़
विराट कोहली की कुल संपत्ति
विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 127 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1046 करोड़) है। उनकी सालाना कमाई लगभग ₹150 करोड़ है, जबकि मासिक कमाई ₹12.5 करोड़ तक पहुंचती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई ₹100 करोड़+ है और क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें ₹7 करोड़ सालाना मिलते हैं।
विराट कोहली का टैक्स योगदान
विराट कोहली सिर्फ शानदार कमाई ही नहीं करते, बल्कि वे देश के सबसे बड़े करदाताओं में भी शामिल हैं। 2024 में उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में ₹66 करोड़ जमा किए, जो उन्हें भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटरों में शामिल करता है।
विराट कोहली न केवल क्रिकेट के मैदान पर ‘किंग’ हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन, निवेशक और ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
उनकी कमाई का कोई ठिकाना नहीं है और वह अपनी शानदार लाइफस्टाइल के साथ ही भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके निवेश, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई के कारण उनकी संपत्ति हर साल बढ़ती जा रही है।
ऐसे में विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के खेल में ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी एक आइकन बन चुके हैं।
लेटेस्ट पोस्ट
- Hyundai Exter Facelift का पहला लुक लीक! Tata Punch की टेंशन बढ़ाने आ रही है नई “Micro SUV”, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- “गजब”
- Volkswagen Tayron R-Line का बड़ा खुलासा! Fortuner की छुट्टी करने आई नई 7-सीटर SUV, जानें फीचर्स और धांसू परफॉर्मेंस
- Tata Sierra का बेस वेरिएंट लॉन्च: खरीदने से जान लीजिए क्या है फीचर्स, नहीं तो पछताएंगे
- Big Reveal: India-EU FTA डील लगभग पक्की! जानें अब कितनी सस्ती हो जाएंगी Mercedes और BMW जैसी लग्जरी कारें?
- स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती से जानिए-आखिर कुछ लोगों में क्यों होता है चुंबकीय आकर्षण? ऊर्ध्वाधर ऊर्जा और कुंडलिनी जागरण का गहरा रहस्य!






