फिल्म में एक नहीं डबल रोल में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Allu Arjun-Atlee Movie: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशी की खबर हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब इसके बाद अल्लू अर्जुन ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली अब एक साथ बड़े प्रोजेक्ट में काम करने जा रहे हैं।
तो हैं ना खुशी की खबर….. इस मेगा फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘AA22xA6’ रखा गया है। अब तक कि मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और हाल ही में मुंबई में दोनों सितारों ने एक खास फोटोशूट और लुक टेस्ट भी कराया था।
मुंबई में हुए लुक टेस्ट और फोटोशूट
जानकारी मिली है कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए कई अलग-अलग लुक्स ट्राय किए, जिससे यह अटकलें और साफ हो गई कि वे इस फिल्म में एक नहीं एक साथ कई अवतारों में नजर आ सकते हैं। खैर ये मात्र अभी अंदाजा हैं।
हकीकत तो फिल्म का खुलासा होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इस लुक टेस्ट और कॉन्सेप्ट शूट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ गई है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग जून 2025 से शुरू हो जाएगी।
पैरलल यूनिवर्स पर आधारित कहानी
‘AA22xA6’ की कहानी भारतीय सिनेमा के लिए एक नया आविष्कार मानी जा रही है। फिल्म में ‘पैरलल यूनिवर्स’ की थीम को एक्सप्लोर किया जाएगा, जो दर्शकों को एक अलग और विजुअली रिच का अहसास कराएगा।
फिल्म में इंटरनेशनल वीएफएक्स स्टूडियो भी शामिल होंगे, जिससे साफ है कि इसका बजट भी काफी बड़ा होगा।

क्या डबल रोल में दिखेंगे अल्लू अर्जुन?
शुरुआती रिपोर्ट्स में तो कहा गया था कि फिल्म में दो हीरो होंगे, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि दूसरा कोई बड़ा सितारा फिल्म में नहीं है।
अब चर्चा है कि अल्लू अर्जुन हो सकता हैं खुद ही डबल रोल निभाएं। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।
‘पुष्पा 2’ की धमाकेदार सफलता
अल्लू अर्जुन हाल ही में ‘पुष्पा 2: द रूल’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक चंदन तस्कर के रोल में नजर आए थे, जो एक बड़े सिंडिकेट का सरगना होता है।
अब ‘AA22xA6’ के जरिए अल्लू अर्जुन और एटली एक नई सिनेमाई दुनिया रचने जा रहे हैं, जिसका फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
- 40 PS की बेमिसाल पावर और रेसिंग लुक के साथ आई Triumph Tracker 400, क्या Royal Enfield के साम्राज्य को मिलेगी कड़ी टक्कर?
- Delhi SIR 2026 प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- बीएलए पर जिम्मेदारी थोपकर अपना पल्ला झाड़ रहा है चुनाव आयोग?
- क्या New Mercedes-Benz GLS Facelift है असली ‘EV Killer’? जानिए Price, Features और वो सब कुछ जो इसे बनाता है सड़कों का राजा!
- MG Hector और Comet EV खरीदने वालों को बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बढ़ रहे हैं दाम; जानें अब कितनी ढीली होगी जेब?
- Volkswagen ID Polo EV Big Reveal: क्या यह Tata-Mahindra की छुट्टी कर देगी? Price, Range और Features की Exclusive जानकारी लीक!





