व्यक्तिगत जानकारी का गलत उपयोग करने पर भड़की एक्ट्रेस
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें शहनाज गिल और आसिम रियाज में से किसी एक को चुनना था लोकिन इसमें सबसे हैरानी की बात ये रही कि हिमांशी ने शहनाज को चुना, जिससे फैंस भी काफी हैरान रह गए।
अब एक्ट्रेस का एक नया पोस्ट सामने आया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा हैं।
गुस्से में फूटी हिमांशी खुराना
हाल ही में हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया, जिसमें वह किसी अनजान शख्स पर जमकर बरसीं। इस पोस्ट में हिमांशी का गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
हिमांशी खुराना ने बिना नाम लिए उस व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई और उसकी असलियत सभी के सामने रख दी।
हिमांशी ने लिखा, “पंजाबी इंडस्ट्री में एक ऐसा मूर्ख है जो निहायत ही बेगैरत, घटिया और दो कौड़ी का इंसान है।
वह हमारे कलाकारों के साथ घूमता है और फिर दावे करता है कि वही उन्हें काम दिलवाता है, गाने और फिल्में करवाता है।”

पर्सनल जानकारी का गलत यूज करने पर भड़की
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में बड़ा खुलासा किया कि वह उस शख्स की हरकतों से परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा, “वो मेरी पर्सनल इनफॉर्मेशन का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
मुझे पता चला है कि वो लंबे समय से मेरे नाम का फायदा उठाकर नई लड़कियों को गुमराह कर रहा है। वह कहता फिर रहा है कि पंजाबी इंडस्ट्री की सारी बड़ी आर्टिस्ट उसके हाथ में हैं।”
हिमांशी ने इसके आगे कहा, “मैंने कई बार नजरअंदाज किया, लेकिन अब हद हो गई। मेरी टीम को एक लड़की का मैसेज मिला, तब जाकर सच्चाई सामने आई।
और अगर तू ये पढ़ रहा है, तो याद रख—अभी भी तू मेरे पैसे लौटाने वाला है। मेरी शराफत थी कि अब तक नहीं मांगे, लेकिन अब और बर्दाश्त नहीं करूंगी।”

हिमांशी खुराना ने वापस मांगे अपने उधार दिए पैसे
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में साफ खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने उस शख्स को 10-10 लाख रुपये उधार दिए थे।
उन्होंने लिखा, “तेरी इतनी औकात नहीं है कि तू नई लड़कियों को ये बोले कि हिमांशी तेरे कहने पर काम करती है।
एक बार लंदन में फंसा था, तब मदद की थी, उस वक्त तेरे पास टिकट के भी पैसे नहीं थे।” हिमांशी ने आगे सभी एक्टर और एक्ट्रेस को सावधान करते हुए लिखा, “मैं तेरा नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि तुझे अनावश्यक फुटेज नहीं देना है, लेकिन तू किसी दलाल से कम नहीं है।”

खैर इस मामले में हिमांशी खुराना ने किसी भी शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया हैं, लेकिन उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका इशारा किसकी ओर था।
यह भी पढ़ें-
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…






