फिल्म के टीजर को दर्शकों ने सराहा, सोशल मीडिया पर तारीफ
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Kapkapiii Teaser: अगर आपको लगता है कि भूत-प्रेत और कॉमेडी का मेल सिर्फ हॉलीवुड की ‘स्कैरी मूवी’ सीरीज में ही अच्छा लगता है, तो तैयार हो जाइए! बॉलीवुड की नई हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ का टीजर आते ही दर्शकों के चेहरों पर हंसी और सिहरन दोनों छा गए।
श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की इस जोड़ी ने टीजर में ही ऐसी झलक दिखाई है कि फिल्म का इंतजार मुश्किल हो गया है।
डर के साथ-साथ हंसी का तड़का
फिल्म के टीजर में वैंपायर और आत्माओं का तो दिखाया गया है, लेकिन फिल्म की असली खासियत ये हैं कि उस हॉरर के बीच भरपूर कॉमेडी का तड़का भी हैं। श्रेयस तलपदे, जो फिल्म में एक ओइजा बोर्ड के जरिए आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, इस दौरान कुछ अजीबो-गरीब घटनाओं का सामना करते हैं।
और जहां डर के साथ-साथ हंसी का तड़का है, वहीं तुषार कपूर भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा हंसा के लोटपोट करने वाले हैं।
“आत्मा जी दर्शन दो ना”
फिल्म की टैगलाइन भी कुछ खास है – “आत्मा जी दर्शन दो ना”, जो इस टीजर में बार-बार सामने आती है, और जब-तब आत्माओं का अहसास भी होता है।
ये फिल्म संगीत सिवन द्वारा निर्देशित की गई है, जिन्हें पिछले साल हम खो चुके हैं। फिल्म के साथ उनका योगदान भी हमें याद आता है।

फिल्म दर्शकों को हंसाती है या डराती है.
श्रेयस और तुषार की ये फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म में सोनिया राठी और वरुण पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ना तो लाजमी है, अब बस इंतजार है उस दिन का जब ये फिल्म स्क्रीन पर धमाल मचाएगी।
ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना बस यह है कि 23 मई को यह फिल्म दर्शकों को हंसाती है या डराती है… या फिर दोनों ही काम एक साथ कर देती है!
यह भी पढ़ें-
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स






