188 ग्राम वजन, 50 MP कैमरा युवाओं को आएगा पसंद
MOTOROLA 28 मई को बाजार मे अपना Razr 60 Flip Smartphone लॅान्च करेगा | फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरियंट में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद दुनिया का पहला वीडियो Gesture फीचर वाला डिवाइस बनेगा।
इसके अलावा, यह भारत में पहला फोन होगा, जो 3 पैंटोन कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें पैंटोन जिब्राल्टर सी, पैंटोन स्प्रिंग बड और पैंटोन लाइटेस्ट स्काई कलर शामिल हैं। रेजर 60 में टाइटेनियम-रिइन्फोर्स्ड हिंज उपस्थित है जो 5 लाख फ्लिप्स तक टेस्टेड है।
DESIGN: PEARL ACETATE AND FABRIC FINISH
MOTOROLA RAZR 60 की मोटाई फोल्ड ओपन की स्थिति में 7.25mm और क्लोज होने पर 15.85mm है। इसका कुल वजन 188 ग्राम है।
डिवाइस बहुत स्टाइलिश और टिकाऊ है। इसे पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक दिया गया है। भारत में इस तरह के मटेरियल वाला ये पहला फोन है। यह डिवाइस को एक खास Texture देता है।

MOTOROLA RAZR 60 SPECIFICATION
CAMERA:
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है जो मैक्रो मोड को भी सपोर्ट करता है।
यह सेटअप 4K @30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
कवर डिस्प्ले का उपयोग करके, आप Gestures के साथ वीडियो कॉल या रिकॉर्डिंग को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
DISPLAY:
MOTOROLA RAZR 60 में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इसमें 1080×2640 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.96 इंच का फुल HD+ pOLED इंटरनल डिस्प्ले मिलता है, जो LTPO पैनल पर बना है। यह डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।
वहीं, फोन के कवर पर 1056×1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 3.63 इंच pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो LTPS पैनल पर बना है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
इसकी ब्राइटनेस 1700 निट्स है। इसकी सेफ्टी के लिए कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है।

PROCESSOR:
Smartphone में परफॉर्मेंस के लिए 4nm का मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X प्रोसेसर दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है और AI परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। यह चिपसेट मोटो AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।
ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 8GB की LPDDR4X रैम दी गई है और इसके साथ 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
OPERATING SYSTEM
फोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ 3 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा।
BATTERY AND CHARGING: पावर बैकअप के लिए फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह 30W टर्बो पावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- Tata Punch EV Facelift लॉन्च होते ही मचा हड़कंप! कीमत और रेंज जानकर लोग रह गए हैरान
- Mahindra Thar Highway Viral Video: हवा में उड़कर साइन बोर्ड में घुस गई थार? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!
- Volkswagen Tayron R-Line vs Toyota Fortuner vs Jeep Meridian: Big Reveal! नई रिपोर्ट में सामने आया असली पावर किंग, कीमत और फीचर्स ने बढ़ाई टेंशन
- Nissan Gravite vs Renault Triber: 7-सीटर कार में कौन बेहतर? फीचर्स, कीमत में कौन किसपर भारी
- Maruti Suzuki e-Vitara Variant-Wise फीचर्स का बड़ा खुलासा: जानें हर ट्रिम में क्या मिलता है + लॉन्च अपडेट






