सोनू कक्कड़ हुई गुस्सा तो नेहा ने भाई को दिया अनोखा गिफ्ट! टोनी हुए इमोशनल नेहा को बताया भगवान का आशीर्वाद
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़, बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़, सभी बॉलीवुड फिल्मों में एक सिंगर के तौर पर एक्टिव हैं। तीनों के बीच अच्छी ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन अचानक अभी हाल में सबकुछ बदल- सा गया, जब बहन सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया एक पोस्ट किया, जिसमें भाई टोनी और बहन नेहा से अपने सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही।
हालांकि महज कुछ ही वक्त में सोनू ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है, सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह टैटू बनवाती नजर आ रही हैं?
आइए जानते हैं कि आखिर किसके नाम का टैटू नेहा कक्कड़ ने बनवा रही हैं और इसका किससे कनेक्शन हैं?

इस शख्स के नाम का नेहा ने बनवाया टैटू
अगर आपको याद हो तो बता दें कि अभी हाल ही में टोनी कक्कड़ का बर्थ डे था, इस बर्थ डे में सोनू कक्कड़ तो साथ नहीं दिखीं लेकिन नेहा ने अपने भाई का साथ दिया और जन्मदिन का जश्न मनाया।
इसी खास मौके पर नेहा ने भाई टोनी को टैटू दिखाया, जिसे देखकर टोनी काफी इमोशनल हो गए। दरअसल, बात ये थी कि नेहा ने भाई टोनी और अपने नाम का एक स्पेशल टैटू हाथ पर बनवाया था। जो काफी अच्छा नजर आ रहा था।

नेहा को बताया आशीर्वाद
इतना ही नहीं नेहा ने टैटू बनवाने का पूरा प्रोसेस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस वीडियो पर टोनी कक्कड़ ने रिएक्ट भी किया है, जिसमें वह अपनी बहन नेहा को अपने लिए भगवान का दिया आशीर्वाद बता रहे हैं।
सोनू के मुद्दे पर भाई- बाहर ने तोड़ी चुप्पी
नेहा और टोनी कक्कड़ का रिश्ता जहां एक ओर मजबूत हो रहा है, तो वहीं सोनू इनसे दूर जाती दिख रही हैं। सोनी कक्कड़ के मामले पर अब तक नेहा और टोनी दोनों ने ही चुप्पी चुप्पी साधी हुई है।
हालांकि इनके करीबी लोगों का कहना है कि ये घर का मामला है, इसलिए कुछ बोलना अच्छी बात नहीं है।

सोनू भाई मेरे आइडल
नेहा अक्सर अपने फैमिली की स्ट्रगल स्टोरी शेयर करती रही हैं और इसमें नेहा कक्कड़ ने अपनी बहन साेनू कक्कड़ को अपना आइडल ही बताया है।
वह तो ये भी मानती हैं कि सोनू ने हमेशा उन्हें और टोनी को सपोर्ट किया है। अब माहौल बदल गया है, बहन सोनू कक्कड़ ने नेहा और भाई टोनी कक्कड़ दोनों से ही दूरी बना ली है। हालांकि इसकी वजह क्या हैं इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ हैं।

लेटेस्ट पोस्ट
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?






