टेनिस के ‘किंग ऑफ क्ले‘ राफेल नडाल की कमाई, ब्रांड डील्स और बिजनेस वेंचर्स पर एक नजर
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
rafael nadal net worth 2025: राफेल नडाल (rafael nadal) का जन्म 3 जून 1986 को स्पेन के मानेकोर मल्लोर्का में हुआ। उनके पिता सेबेस्टियन नडाल एक बिजनेस मैन जबकि माता एना मारिया एक गृहिणी हैं।
राफा को बचपन से ही फुटबॉल और टेनिस खेलने का शौक था, लेकिन यह उनके उनके चाचा टोनी नडाल थे जिन्होंने नडाल को टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया।
बचपन की दोस्त से शादी
राफेल नडाल ने अपनी बचपन की दोस्त मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो (Mery Perelló) से 2019 में धूमधाम से शादी की। 2022 में दोनों को एक बेटे हुआ। जिससे उनका पारिवारिक जीवन और भी समृद्ध हो गया।
राफेल की एक खासियत है कि वो अपने परिवार को पहली प्राथमिकता देते हैं। वो ना केवल अपने बल्कि अपने पूरे परिवार को लेकर मीडिया में बहुत ज्यादा नहीं आते।
अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखना पसंद हैं। उनका स्वभाव बहुत ही शांत, विनम्र और फैमिली फोकस रहा है, जो उन्हें बाकि खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

प्रोफेशनल टेनिस से सन्यास
स्पेनिश टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने नवंबर 2024 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया। 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग $220 मिलियन (लगभग ₹1,830 करोड़) आंकी गई। उनकी कमाई का स्रोत न केवल कोर्ट पर जीते गए मैचों से है, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट्स और विभिन्न बिजनेस वेंचर्स से भी आता है।
Net worth और करियर कमाई
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में राफेल नडाल की कुल संपत्ति $220 मिलियन (लगभग ₹1,830 करोड़) आंकी गई है।
अगर पुरस्कार राशि के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर में $134.9 मिलियन (लगभग ₹1,120 करोड़) की पुरस्कार राशि जीती है। इस तरह नोवाक जोकोविच के बाद राफेल दूसरे सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस वेंचर्स
राफेल नडाल ने अपने करियर में Nike, Kia Motors, Richard Mille, Emporio Armani, Infosys के अलावा कई अन्य कंपनियों के साथ ब्रांड डील की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी Rafa Nadal Academy का 44.9% हिस्सा GPF Capital को बेचकर €94 मिलियन (लगभग ₹850 करोड़) भी कमाया।
अपनी अकादमी के अलावा, नडाल होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सेक्टरों में भी निवेश करते हैं, जिससे उनकी प्रापर्टी और नेटवर्थ में बढ़ोत्तरी होती है।

प्रमुख उपलब्धियां (Major Achievements)
टेनिस रिकॉर्ड:
- 22 ग्रैंड स्लैम खिताब (अब तक के दूसरे सबसे ज्यादा)
- 14 फ्रेंच ओपन टाइटल्स – एकल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड
- 92 ATP टूर सिंगल्स खिताब
- 2 ओलंपिक पदक – बीजिंग 2008 (सिंगल्स) और रियो 2016 (डबल्स)
- 36 ATP मास्टर्स 1000 खिताब
- Davis Cup जीत – 2004, 2008, 2009, 2011 और 2019 में स्पेन की ओर से
- 2008 में विश्व नंबर 1 रैंकिंग प्राप्त की
- लगातार 912 हफ्तों तक टॉप 10 में रहना – यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है
पुरस्कार और सम्मान
- लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर – 2011 और 2021
- प्रिंस ऑफ ऑस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड – 2008
- स्पेनिश ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर स्पोर्ट्स
- आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन – चार बार
- स्टेफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड – 5 बार
- BBC फॉरेन स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर – 2010 और 2017
समाजसेवा
राफेल नडाल एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं। उन्होंने “Rafa Nadal Foundation” की स्थापना की, जो वंचित बच्चों और युवाओं को शिक्षा और खेल के माध्यम से बेहतर जीवन देने का कार्य करती है। उनकी यह संस्था भारत के अनंतपुर में भी सक्रिय है।
प्रश्न और उत्तर (Q&A)
Q1: राफेल नडाल की कुल संपत्ति 2025 में कितनी है?
A1: लगभग $220 मिलियन (₹1,830 करोड़)।
Q2: उन्होंने अपने करियर में कितनी पुरस्कार राशि जीती है?
A2: $134.9 मिलियन (₹1,120 करोड़)।
Q3: नडाल ने किन प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम किया है?
A3: Nike, Kia Motors, Richard Mille, Emporio Armani, Infosys।
Q4: उनकी Rafa Nadal Academy की वर्तमान स्थिति क्या है?
A4: उन्होंने 44.9% हिस्सा GPF Capital को बेच दिया है और 55.1% हिस्सा उनके पास है।
Q5: नडाल ने कितने ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं?
A5: 22 ग्रैंड स्लैम खिताब, जिनमें से 14 फ्रेंच ओपन हैं।
- AI se 1 lakh mahina kaise kamaye — वो 3 तरीके जो YouTube पर कोई नहीं बताता
- BYD Atto 3 2026 का बड़ा खुलासा — 630km Range और सिर्फ 9 मिनट में Full Charge, Nexon EV और MG ZS EV की अब खैर नहीं
- रोज 40km दिल्ली में चलाते हो? Petrol, CNG और EV का 5 साल का हिसाब देख लो — ₹3.67 लाख का फर्क है जो dealer कभी नहीं बताएगा petrol vs CNG vs EV running cost
- 2027 BMW 7 Series i7 रिवील: एक बार चार्ज करो और दिल्ली से मुंबई आधा रास्ता तय! देखें इस Neue Klasse डिज़ाइन का असली जादू।
- DU Research Big Reveal: क्या Ice Bath है एथलीटों के लिए ‘सुपर टॉनिक’? रिकवरी समय में 33% की भारी कटौती!






