Kriti Sanon और Kabir Bahia से जुड़ी फोटो ने खोला राज
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Kriti Sanon Kabir Bahia: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस कृति सेनन की लव लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरों की माने तो कृति सेनन का दिल बिजनेसमैन कबीर बहिया पर आ गया है और दोनों के बीच रिलेशनशिप है।
ये हम नहीं कह रहे हैं….. बल्कि इस जोड़ी की कई तस्वीरें और वीडियो बयां कर रही हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों को और भी बल मिला है। इसी बीच एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसने इस रिश्ते को लेकर नई बातें उजागर की हैं।
क्या कृति सेनन और कबीर बहिया विदेश में साथ हैं?
एक तस्वीर से यह खुलासा हुआ है कि कृति सेनन इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में, कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह विदेश में इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, कृति फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल को बाद भी समय निकालकर UK का रुख किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अब इस यात्रा का असली वजह को भी खोज निकाला हैं।
कबीर बहिया की तस्वीर से मिला हिंट
कृति सेनन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें तो वो अकेली ही नजर आ रही हैं, और उन्होंने फैंस को भी यह नहीं बताया कि उनके साथ कौन था।
वही इन तस्वीरों के साथ कृति ने कैप्शन लिखा, “बहुत आवश्यक रीसेट..” और इसके साथ उन्होंने सुन, फायर, लीफ और दिल के इमोजी भी शेयर किए। साथ ही इन इमोजी को उनके पोस्ट में भी देखा गया।
हालांकि, जो कृति छुपाने की कोशिश कर रही थीं, वह उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की पोस्ट में उजागर हो गया। कृति ने तो पोस्ट किया ही हैं साथ ही कबीर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे इस बात का हिंट मिला कि दोनों एक ही जगह पर थेऔर शायद एक दूसरे के साथ ही थे।

कृति सेनन की बहन ने भी दिया हिंट
इतना ही नहीं कबीर बहिया की एक तस्वीर में उनकी शैडो के साथ एक लड़की की परछाई भी नजर आ रही है। हालांकि, चूंकि चेहरा दिखाई नहीं दे रहा, हम यह नहीं कह सकते कि यह परछाई कृति की ही है।
लेकिन कबीर के इस पोस्ट पर कृति की बहन नूपुर सेनन का कमेंट बहुत कुछ बता रहा है।
नूपुर ने पोस्ट पर कमेंट किया, “फोटो में मेरी पोनीटेल को शामिल करने के लिए धन्यवाद।” खैर जो भी हो इस कमेंट ने तो यह कन्फर्म कर ही दिया हैं कि दोनों रूमर्ड लव बर्ड्स साथ हैं।

यह भी पढ़ें-
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide
- CJP के पोस्ट पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं लोग? जानकर उड़ जाएंगे होश!






