सोशल मीडिया पर फैंस में बेसब्री, पूछ रहे अनफॉलो करने के पीछे की वजह
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Sara Tendulkar-Shubhman Gill :भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी या कहें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह फिर से चर्चाओं में बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वजह उनके निजी जीवन से जुड़ी हुई है।
खबरें आ रही हैं कि सारा और शुभमन गिल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। यह चर्चा सोशल मीडिया और गॉसिप सर्कल्स की तरह काफी तेजी से फैल रही हैं।
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
सारा और शुभमन ने वैसे तो कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। इस पर कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
लेकिन कभी भी इसकी पुष्टी नहीं हुई। अब हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं।
हालांकि, इसकी वास्तविकता सारा और शुभमन ही जानते हैं, और इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिद्धिमा पंडित संग रिलेशनशिप की अफवाहें
वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल के नाम को लेकर अब एक नई अफवाहें सामने आई हैं। खबरें आ रही थीं कि शुभमन गिल सारा तेंदुलकर के बजाय टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को डेट कर रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक कहा गया था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन रिद्धिमा पंडित ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसके बाद सारा और शुभमन के फैंस ने राहत की सांस ली।

बता दें कि, रिद्धिमा पंडित ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘हैवान’, ‘हम’, ‘द ड्रामा कंपनी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वह रियलिटी शोज को भी होस्ट करती रही हैं, हालांकि फिलहाल वह किसी भी टीवी शो का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें-
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide






