नोज मुंतशिर ने अनुराग को दी चुनौती, कहा-शब्दों पर लगाए लगाम
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Anurag Kashyap Controversy: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी कर दी, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
इसी विवाद के बीच मशहूर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अनुराग पर तीखा हमला बोला है और खुली चुनौती दी हैं।
मनोज मुंतशिर की कड़ी प्रतिक्रिया
मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप पर भड़कते हुए आलोचना की। वीडियो में मनोज ने कहा, “अगर आपकी आय सीमित है तो अपने खर्चों पर लगाम लगाइए और अगर जानकारी कम है, तो कृपया शब्दों पर नियंत्रण रखिए।
अनुराग कश्यप, आपकी न जानकारी बहुत है और न ही आय, इसलिए ब्राह्मणों की विरासत को गंदा करने की सोच भी न रखें।”
उन्होंने इसके आगे कहा कि वह अनुराग को कुछ महान विभूतियों की तस्वीरें भेज रहे हैं ताकि वे खुद तय कर सकें कि किस पर अपनी नफरत उड़ेलना चाहते हैं।

महान हस्तियों के नाम गिनाए
इसके साथ ही मनोज मुंतशिर ने वीडियो में चंद्रशेखर आज़ाद, बाजीराव बल्लाल, भगवान परशुराम, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरु, परमवीर चक्र विजेता मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास और गोस्वामी तुलसीदास समेत कुल 21 महान व्यक्तियों का नाम लेते हुए कहा कि, “तुम जैसे नफरत फैलाने वाले भले ही खत्म हो जाएं, लेकिन हमारी गौरवशाली विरासत अमर रहेगी।”

अनुराग कश्यप को दी खुली चुनौती
मनोज मुंतशिर ने अनुराग को ललकारते हुए कहा, “आप मेरी दी हुई सूची से किसी एक महान शख्सियत का नाम चुनिए, मैं उनकी तस्वीर भेजता हूं। अगर उनमें भी आप अपमान ढूंढ़ लें, तो फिर साफ है कि आपको अपनी सीमा में रहना आना चाहिए।”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अनुराग कश्यप ने निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी, बस फिर क्या सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
इतना ही नहीं विवाद बढ़ता देख अनुराग कश्यप ने एक फिर एक और पोस्ट साझा कर माफी मांग ली है।
यह भी पढ़ें-
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide






