फिल्म के टीजर को दर्शकों ने सराहा, सोशल मीडिया पर तारीफ
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Kapkapiii Teaser: अगर आपको लगता है कि भूत-प्रेत और कॉमेडी का मेल सिर्फ हॉलीवुड की ‘स्कैरी मूवी’ सीरीज में ही अच्छा लगता है, तो तैयार हो जाइए! बॉलीवुड की नई हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ का टीजर आते ही दर्शकों के चेहरों पर हंसी और सिहरन दोनों छा गए।
श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की इस जोड़ी ने टीजर में ही ऐसी झलक दिखाई है कि फिल्म का इंतजार मुश्किल हो गया है।
डर के साथ-साथ हंसी का तड़का
फिल्म के टीजर में वैंपायर और आत्माओं का तो दिखाया गया है, लेकिन फिल्म की असली खासियत ये हैं कि उस हॉरर के बीच भरपूर कॉमेडी का तड़का भी हैं। श्रेयस तलपदे, जो फिल्म में एक ओइजा बोर्ड के जरिए आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, इस दौरान कुछ अजीबो-गरीब घटनाओं का सामना करते हैं।
और जहां डर के साथ-साथ हंसी का तड़का है, वहीं तुषार कपूर भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा हंसा के लोटपोट करने वाले हैं।
“आत्मा जी दर्शन दो ना”
फिल्म की टैगलाइन भी कुछ खास है – “आत्मा जी दर्शन दो ना”, जो इस टीजर में बार-बार सामने आती है, और जब-तब आत्माओं का अहसास भी होता है।
ये फिल्म संगीत सिवन द्वारा निर्देशित की गई है, जिन्हें पिछले साल हम खो चुके हैं। फिल्म के साथ उनका योगदान भी हमें याद आता है।

फिल्म दर्शकों को हंसाती है या डराती है.
श्रेयस और तुषार की ये फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म में सोनिया राठी और वरुण पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ना तो लाजमी है, अब बस इंतजार है उस दिन का जब ये फिल्म स्क्रीन पर धमाल मचाएगी।
ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना बस यह है कि 23 मई को यह फिल्म दर्शकों को हंसाती है या डराती है… या फिर दोनों ही काम एक साथ कर देती है!
यह भी पढ़ें-
- दिल्ली की सड़कों में छिपा है ‘Global History’ का राज, क्या आपने कभी olof palme marg का बोर्ड गौर से देखा?
- दिल्ली पंचायत संघ ने उठाई गांव जहां तक, मालिकाना हक वहां तक की मांग
- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के पिताश्री श्याम लाल सचदेवा का शरीर पंचतत्व में विलीन
- Hyundai Price Hike 2026: क्या आपकी फेवरिट Creta और Venue होने वाली हैं महंगी? कंपनी ने किया बड़ा ऐलान!
- Yamaha EC-06 First Ride Review: क्या यह जापानी इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola और Ather की छुट्टी कर देगा? जानें Price और Range






