शीशमहल पर घिरे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की संपत्ति, कमाई और निवेश
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Arvind Kejriwal Net Worth: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कुल अचल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये है।
web story
केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की संपत्ति का विवरण
Arvind Kejriwal Net Worth:
अचल संपत्ति
- अरविंद केजरीवाल:
केजरीवाल के पास कुल 1.73 करोड़ रुपये मूल्य की नॉन-एग्रीकल्चर भूमि है। हालांकि, उनके नाम पर कोई घर दर्ज नहीं है। - सुनीता केजरीवाल:
उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें गुरुग्राम स्थित एक फ्लैट भी शामिल है।
चल संपत्ति
- अरविंद केजरीवाल:
केजरीवाल के पास कुल 3.46 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 50,000 रुपये नकद शामिल हैं। - सुनीता केजरीवाल:
सुनीता के पास कुल 1.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 42,000 रुपये नकद और अन्य निवेश शामिल हैं।
वाहन और गहने
- अरविंद केजरीवाल के पास कोई वाहन नहीं है।
- सुनीता केजरीवाल के नाम एक मारुति बलेनो कार दर्ज है।
- उनके पास 25.92 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहने भी हैं।
निवेश और अन्य संपत्ति
- सुनीता के पीपीएफ खाते में 26 लाख रुपये जमा हैं।
- हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने शेयर बाजार या किसी अन्य प्रकार के निवेश में भाग नहीं लिया है।
अरविंद और सुनीता केजरीवाल पर कर्ज नहीं
हलफनामे में यह साफ किया गया है कि अरविंद और सुनीता केजरीवाल पूरी तरह से कर्ज मुक्त हैं। उनके पास किसी बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान का कोई बकाया नहीं है।
चुनावी चर्चा होगी
अरविंद केजरीवाल ने नामांकन के समय सौंपे हलफनामे में भले ही संपत्ति कम बताई है लेकिन बीजेपी शीशमहल को लेकर लगातार हमलावर है। हाल ही में दिल्ली शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया पर गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर रही है।
news
- Delhi SIR 2026 प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- बीएलए पर जिम्मेदारी थोपकर अपना पल्ला झाड़ रहा है चुनाव आयोग?
- क्या New Mercedes-Benz GLS Facelift है असली ‘EV Killer’? जानिए Price, Features और वो सब कुछ जो इसे बनाता है सड़कों का राजा!
- MG Hector और Comet EV खरीदने वालों को बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बढ़ रहे हैं दाम; जानें अब कितनी ढीली होगी जेब?
- Volkswagen ID Polo EV Big Reveal: क्या यह Tata-Mahindra की छुट्टी कर देगी? Price, Range और Features की Exclusive जानकारी लीक!
- Mahindra Thar 3-Door Facelift: क्या यह New Thar Roxx को भी पीछे छोड़ देगी? जानें Price और Features






