इंदिरा गांधी का नाम लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी साधा निशाना
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
India-Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है लेकिन देश के भीतर सियासी जंग शुरू हो चुकी है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सीजफायर के फैसले पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
कांग्रेस ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर भारत को क्या मिला?यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं।
जयराम रमेश ने किया एक्स पर पोस्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक बार फिर यह मांग करती है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर, तथा पहले वॉशिंगटन डीसी और उसके बाद भारत और पाकिस्तान की सरकारों द्वारा घोषित किए गए संघर्षविराम के विषय पर संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाए, ताकि इन सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके।

शिमला समझौते से पीछे हटा भारत?
जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में शिमला समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद के लिए “तटस्थ मंच” का उल्लेख अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा किया जाना कई सवाल खड़े करता है- क्या हमने शिमला समझौते को छोड़ दिया है? क्या हमने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए दरवाजे खोल दिए हैं?
वो आगे लिखते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह पूछना चाहती है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक चैनल दोबारा खोले जा रहे हैं? हमने पाकिस्तान से कौन से प्रतिबद्धताएं मांगे हैं और हमें क्या मिला है?
पूर्व सेनाध्यक्षों की टिप्पणी पर पीएम दें स्पष्टीकरण
जयराम रमेश ने आगे लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के दो पूर्व सेनाध्यक्षों द्वारा इस पूरी स्थिति को लेकर कल शाम को किए टिप्पणियों की ओर ध्यान दिलाना चाहती है। इन टिप्पणियों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री को स्वयं जवाब देना चाहिए।
अंत में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मानती है कि इस समय देश का इंदिरा गांधी जी की असाधारण साहसिक और दृढ़ नेतृत्व क्षमता को याद करना स्वाभाविक है, जैसा कि उन्होंने 1971 में प्रदर्शित किया था।
यह भी पढ़ें-
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide
- CJP के पोस्ट पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं लोग? जानकर उड़ जाएंगे होश!






