डेविड वॉर्नर की नेट वर्थ 2024: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ऑस्ट्रेलियाई ओपनर?
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
David Warner Net Worth: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे! IPL 2025 में डेविड वार्नर धमाल मचाने को तैयार है।
15 साल के शानदार करियर के बाद, जब वॉर्नर ने अपनी बैटिंग से दुनिया को दीवाना बनाया, तो उनकी व्यक्तिगत जीवनशैली भी किसी स्टार से कम नहीं है। चलिए जानते हैं डेविड वॉर्नर की लाइफ के कुछ खास पहलुओं के बारे में।
डेविड वॉर्नर की नेट वर्थ 2024
जनवरी 2024 तक, डेविड वॉर्नर की कुल संपत्ति करीब $13 मिलियन या ₹106.6 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। एक पेशेवर क्रिकेटर, आईपीएल स्टार और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए उन्होंने यह भारी संपत्ति कमाई।
साल 2009 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले वॉर्नर ने पिछले 15 सालों में करोड़ों रुपये कमाए और अपनी लाइफ को बेहद लग्ज़री तरीके से जीते हैं।
डेविड वॉर्नर की सैलरी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी के तौर पर डेविड वॉर्नर को शानदार वेतन मिला। उनकी वार्षिक सैलरी 1.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी।
इसके अलावा, उन्हें टेस्ट, वनडे और T20I मैचों के लिए अलग-अलग फीस भी मिलती थी, जो उनके एलीट क्रिकेट खिलाड़ी होने की गवाही देती है।
IPL में डेविड वॉर्नर की कमाई
डेविड वॉर्नर का IPL करियर भी बहुत सफल रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स से शुरुआत की थी, जहां उन्हें 15 लाख रुपये में खरीदा गया था।
फिर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया और बाद में 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए। इस दौरान, उन्होंने 89,75,17,300 रुपये से अधिक की राशि कमाई।
डेविड वॉर्नर का आलीशान घर
डेविड वॉर्नर की जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उनके पास ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹80 करोड़) है।
इस आलीशान बंगले में वॉर्नर अपनी पत्नी कैंडिस और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। और हां, इस घर में एक प्राइवेट बीच भी है, जो इस घर को और भी शानदार बनाता है। इस बंगले को सिडनी के टॉप 10 घरों में भी जगह मिली है।
डेविड की रॉयल लाइफ
डेविड वॉर्नर कारों के शौकिन हैं, और उनकी कार कलेक्शन किसी भी कार प्रेमी को जलन में डाल सकती है। उन्होंने हाल ही में एक लैम्बोर्गिनी हुराकैन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग $450,000 (करीब ₹3.5 करोड़) है। इसके अलावा, उनके पास मैकलारेन 570S और लेक्सस RX350 जैसी लग्ज़री कारें भी हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट और उनकी संपत्ति
डेविड वॉर्नर सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करते हैं, जैसे नाइकी, पेप्सी और सैमसंग। इन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वॉर्नर की नेट वर्थ में इजाफा हुआ है।
उनका सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का सफर केवल क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा और ग्लैमर को भी बखूबी बनाए रखा है।
डेविड वॉर्नर का करियर जितना शानदार रहा है, उतनी ही शानदार उनकी लाइफस्टाइल भी है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, उनकी कमाई और लाइफस्टाइल शानदार है।
लेटेस्ट पोस्ट
- ‘पिंक टैक्स’ पर जिलेट इंडिया को बड़ा झटका: कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सीईओ और एमडी को जारी किया नोटिस
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स









