Tensor G5 चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सेटअप और AI फीचर्स के साथ Pixel 10 सीरीज अगस्त–सितंबर 2025 में हो सकती है लॉन्च
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Google Pixel 10: Google की आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 की खूबियां लीक हो गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें भी चल रही है।
कहा जा रहा है कि फोन में का डिजाइन लाजवाब होगा, बेहतर कैमरा और AI-संचालित फीचर्स इसमें शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि Pixel 10 सीरीज़ अगस्त से सितंबर 2025 के बीच लॉन्च हो सकती है।
इस लेख में हम Pixel 10 के संभावित स्पेसिफिकेशंस, कीमत, और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Pixel 10 सीरीज़ में स्लिम बॉडी, सिमेट्रिकल बेज़ल्स और मैट/ग्लॉसी फिनिश के साथ एक नया डिज़ाइन देखने को मिल सकता है।
डिवाइस में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है, जो HDR10+ और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।

कैमरा अपग्रेड्स
Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 11MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।
हालांकि, बेस मॉडल में मुख्य और अल्ट्रावाइड सेंसर पिछले मॉडल की तुलना में छोटे हो सकते हैं, जिससे कम रोशनी में प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Pixel 10 सीरीज़ में Google का नया Tensor G5 चिपसेट हो सकता है, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित है। यह बेहतर परफॉर्मेंस और ऊर्जा दक्षता प्रदान करेगा।
डिवाइस में 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं।

AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स
Pixel 10 में Android 15 या 16 के साथ लॉन्च होने की संभावना है, जिसमें 7 साल तक के OS और सुरक्षा अपडेट्स मिल सकते हैं।
AI-संचालित फीचर्स जैसे ‘Pixel Sense’ असिस्टेंट, ‘Speak-to-Tweak’ फोटो एडिटिंग, ‘Sketch-to-Image’ और ‘Magic Mirror’ शामिल हो सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 4800mAh की बैटरी हो सकती है, जो 35W फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
इसके अलावा, IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता
भारत में Pixel 10 की कीमत ₹68,800 से ₹77,400 के बीच हो सकती है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 और दुबई में AED 2,999 के आसपास हो सकती है। लॉन्च की संभावित तारीख अगस्त से सितंबर 2025 के बीच हो सकती है।
- 2027 BMW 7 Series i7 रिवील: एक बार चार्ज करो और दिल्ली से मुंबई आधा रास्ता तय! देखें इस Neue Klasse डिज़ाइन का असली जादू।
- DU Research Big Reveal: क्या Ice Bath है एथलीटों के लिए ‘सुपर टॉनिक’? रिकवरी समय में 33% की भारी कटौती!
- Hyundai ने बढ़ाए दाम — Creta खरीदनी है तो अभी करो या मई तक रुको? Expert की राय
- 20 अप्रैल को आ रही है MG Majestor — Fortuner का राज खत्म? कीमत, साइज़ और features का पूरा सच
- दिल्ली की सड़कों में छिपा है ‘Global History’ का राज, क्या आपने कभी olof palme marg का बोर्ड गौर से देखा?






