जानिए पूरी डिटेल, पहले से रहें तैयार
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक ने जानकारी दी है कि 22 अगस्त की रात 11 बजे से 23 अगस्त सुबह 6 बजे तक (कुल 7 घंटे) सिस्टम मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को कई महत्वपूर्ण सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
बैंक ने कहा है कि मेंटेनेंस विंडो के दौरान ये सुविधाएँ उपलब्ध नहीं रहेंगी:
- कस्टमर केयर सर्विसेज (Phone Banking IVR, Email और Social Media)
- ChatBanking on WhatsApp
- SMS Banking
हालाँकि, अगर आपको इस दौरान कार्ड या अकाउंट को ब्लॉक कराना होगा तो HDFC का टोल-फ्री नंबर एक्टिव रहेगा।
कौन-कौन सी सेवाएँ चालू रहेंगी?
बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए बताया है कि इस दौरान ये सुविधाएँ सामान्य रूप से काम करती रहेंगी:
- HDFC Bank NetBanking
- HDFC Bank MobileBanking
- PhoneBanking Agent services
- PayZapp
- MyCards
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
HDFC Bank ने अपील की है कि ग्राहक इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी ज़रूरी बैंकिंग गतिविधियाँ पहले ही निपटा लें। खासकर जो लोग SMS बैंकिंग या WhatsApp चैटबैंकिंग पर निर्भर रहते हैं, वे समय रहते अलर्ट रहकर अपने जरूरी ट्रांजैक्शन कर लें।
- Volkswagen ID Polo EV Big Reveal: क्या यह Tata-Mahindra की छुट्टी कर देगी? Price, Range और Features की Exclusive जानकारी लीक!
- Mahindra Thar 3-Door Facelift: क्या यह New Thar Roxx को भी पीछे छोड़ देगी? जानें Price और Features
- New BMW i3 Electric Sedan: 900km की रेंज और 469 PS की पावर, Tesla की छुट्टी करने आ गई BMW की नई सनसनी!
- Skoda का मास्टरस्ट्रोक! 2026 Skoda Kushaq Facelift के बेस वेरिएंट में भी मिलेगा Automatic का मजा, देखें Fresh Report!
- Tata Motors का बड़ा धमाका! March 2026 में अपनी मनपसंद कार पर पाएं ₹75,000 तक की भारी छूट – देखें Fresh Report!






