शो के आनएयर होने को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’….. जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है।
ऐसे में अब इसके 15वें सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस शो के प्रीमियर में लगातार देरी हो रही है। यहां तक कि बीच में ऐसी अफवाहें भी उड़ने लगी थीं कि इस साल शो ऑन एयर ही नहीं होगा।
हालांकि अब राहत भरी खबर हैं और इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। जिससे फैंस ने चैन की सांस ली।
अब किस चैनल पर आएगा
वही इससे जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का चैनल बदलने वाला है। ये शो पहले कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता था, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है।
Zoom TV की आई एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स और सोनी चैनल के बीच आपस में बातचीत की जा रही है।
अगर सबकुछ ठीक रहा, तो जल्द ही यह शो कलर्स टीवी पर ना आकर अब सोनी टीवी पर आ सकता हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं हैं।
कलर्स से क्यों टूटा नाता?
जो जानकारी मिली हैं उसके अनुसार, शो के प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया और कलर्स चैनल के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते बहुत मतभेद हो गए थे।
इन मतभेदों की वजह से ही प्रोड्यूसर्स ने पीछे हटने का फैसला किया, जिससे शो का भविष्य भी अधर में लटक गया था।
इतना ही नहीं शो के कैंसिल होने की बातें भी सामने आई थीं। जिससे फैंस काफी परेशान भी हो गए थे।

क्या पहले भी सोनी पर आता था शो?
शो के शुरू होने की वक्त की बात करें तो ये शो साल 2008 में फियर फैक्टर नाम से सोनी टीवी पर आता था।
हालांकि बाद में शो का फॉर्मेट और टाइटल बदला गया और इसे कलर्स पर लॉन्च किया गया, जहां इसे जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली।
जिसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि यह शो फिर से अपने पुराने ठिकाने, यानी सोनी टीवी पर लौट सकता है।
खैर जो भी हो अब फैंसने राहत भरी सांस ली है कि शो कैंसिल नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें-
- Tata Sierra EV 30 जून को होगी Reveal, 5 जरूरी सवाल जो हर buyer को पूछने चाहिए
- Delhi Hotel Fire: Flourish Stay के मालिक लवकेश बजाज का निकला पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड
- Delhi Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला
- Maruti Swift Hydrogen Launch: पानी से चलेगी कार? जानें सच
- Goa Statehood Day: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राज्य में उत्साह की लहर, CM प्रमोद सावंत ने जताया आभार






