अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, फैंस कर रहे कमेंट्स
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Preity Zinta: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और IPL टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा अपनी टीम का हर मैच देखने के लिए जाती हैं और टीम को सपोर्ट करती हैं।
हालांकि, अभी कुछ देर पहले उन्होंने एक अपडेट शेयर किया है कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच से पहले उनकी तबीयत खराब हो गई है।
बुखार और थकान ने किया बेहाल
प्रीति जिंटा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार यात्रा, गर्मी, एयर कंडीशनर और बार-बार होटल बदलने की वजह से वो बीमार हो गई हैं और रातभर नींद भी नहीं आई।
प्रीति ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बीमार होकर नींद न आना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। शुक्र है कि मेरी मां मेरे साथ हैं, जिससे थोड़ी राहत मिली है।”
क्रिकेट का बुखार’ बताकर किया मजाक
अपने फैंस को चिंता न करने की सलाह देते हुए प्रीति ने लिखा, “मैं बस ये दिखावा करने जा रही हूं कि ये ‘क्रिकेट का बुखार’ है।
सभी फर्जी खबरों को नजरअंदाज करें।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में साफ जानकारी दी और सभी से सकारात्मक ऊर्जा की उम्मीद जताई।
चहल की तारीफ भी की थी
इससे पहले प्रीति जिंटा ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और उनके खेल की खूब सराहना की थी।
हालांकि सिर्फ चहल ही नहीं अपनी टीम के हर खिलाड़ी को सपोर्ट करती हैं।

फिल्मों में वापसी की तैयारी में प्रीति
अगर फिल्मों की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ नजर आएंगी।
इस फिल्म में शबाना आज़मी और अली फज़ल भी मुख्य भूमिका निभाएंगे, और इसे आमिर खान प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रहा है।
यह भी पढ़ें-
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…






