95 किलोमीटर रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ स्टाइलिश डिजाइन युवाओं को करेगी आकर्षित
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Suzuki e-Access: भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटी की लांचिंग का दौर चल रहा है। लगभग हर ऑटोमोबाइल कंपनी अपना इलेक्ट्रिक वाहन लांच कर रही है।
इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं Suzuki की। सुजूकी मोटरसाइकिल Suzuki Motorcycle India भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने वाली है। इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access जून महीने में लांच किया जा सकता है।
इसे भारतीयों शहरों की बसावट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का पूरा फोकस शहरी युवाओंं में इसे लोकप्रिय बनाने को लेकर है।
Bharat Mobility Global Expo 2025 में इसके लॉन्च के बाद, Bengaluru के एक गो-कार्ट ट्रैक पर इसका परीक्षण किया गया।
डिजाइन में क्या है खास?
इसकी डिजाइन काफी हद तक Access 125 से प्रेरित है। हालांकि कंपनी का दावा है कि e-Access को टेक्नोलॉजी का टच दिया गया है।

जैसे, इसके सामने वाले हिस्से में वर्टिकल LED DRL और रेक्टेंगुलर LED हेडलैम्प लगाए गए हैं। जो इसे इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। अलॉय व्हील्स और दो-टोन कलर ऑप्शंस इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।
बैटरी और प्रदर्शन
ग्राहकों की नजर से देखें तो बैटरी एक बड़ा प्वाइंट होता है। कंपनी ने इसका ध्यान रखा है। इस स्कूटर में 3.07 kWh की Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी लगी है, जो 95 किमी की रेंज प्रदान करती है। 4.1 kW की मोटर 15 Nm का टॉर्क और 71 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है।

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी बहुत जल्द चार्ज होगी। फास्ट चार्जर से यह 2 घंटे 12 मिनट में और पोर्टेबल चार्जर से 6 घंटे 42 मिनट में फूल चॉर्ज हो जाएगी।
राइडिंग अनुभव
हालांकि अभी यह लांच नहीं हुई है लेकिन विभिन्न परीक्षणों के आधार पर इसके राइडिंग अनुभव की तारीफ हो रही है।
122 किलोग्राम के कर्ब वेट के साथ, e-Access शहर की तंग गलियों और ट्रैफिक में बहुत आसानी से चलती है।
तीन राइडिंग मोड्स—Eco, Ride A, और Ride B—के साथ, यह विभिन्न ड्राइविंग स्थितियों में अनुकूलता प्रदान करती है।

फीचर्स और तकनीक
e-Access में TFT LCD स्क्रीन है, जो Suzuki Ride Connect-E ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाएगी। इसके अलावा, इसमें कीलेस इग्निशन, मल्टी-फंक्शन स्टार्टर, और रिवर्स मोड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
रंग विकल्प
यह स्कूटर तीन दो-टोन रंगों में उपलब्ध होगा:
- Metallic Mat Black No.2/Mat Bordeaux Red
- Pearl Jade Green/Mat Fibroin Gray
- Pearl Grace White/Mat Fibroin Gray
लॉन्च और कीमत
Suzuki e-Access की कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा कंपनी लांचिंग के समय ही करेगी। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत ₹1.20 लाख से ₹1.40 लाख के बीच आंकी गई है।
प्रश्नोत्तर (Q&A)
Q1: Suzuki e-Access की बैटरी कितनी रेंज प्रदान करती है?
A1: इसकी 3.07 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 95 किमी की रेंज देती है।
Q2: इस स्कूटर की टॉप स्पीड क्या है?
A2: Suzuki e-Access की अधिकतम गति 71 किमी/घंटा है।
Q3: इसे पूरी तरह चार्ज करने में कितना समय लगता है?
A3: फास्ट चार्जर से यह 2 घंटे 12 मिनट में और पोर्टेबल चार्जर से 6 घंटे 42 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
Q4: इसमें कौन-कौन से राइडिंग मोड्स हैं?
A4: इसमें तीन राइडिंग मोड्स हैं: Eco, Ride A, और Ride B।
Q5: क्या इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है?
A5: हां, इसमें TFT LCD स्क्रीन है जो Suzuki Ride Connect-E ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करती है।
- New BMW i3 Electric Sedan: 900km की रेंज और 469 PS की पावर, Tesla की छुट्टी करने आ गई BMW की नई सनसनी!
- Skoda का मास्टरस्ट्रोक! 2026 Skoda Kushaq Facelift के बेस वेरिएंट में भी मिलेगा Automatic का मजा, देखें Fresh Report!
- Tata Motors का बड़ा धमाका! March 2026 में अपनी मनपसंद कार पर पाएं ₹75,000 तक की भारी छूट – देखें Fresh Report!
- Honda को 70 साल में पहली बार हुआ भारी नुकसान: क्या अब फेल हो जाएगा कंपनी का EV सपना? जानें Inside Story!
- Black & White में कैद हुआ भारत का इतिहास! Roshan Lal Chopra की ‘Frames of Eternity’ प्रदर्शनी में दिखेंगे 11 प्रधानमंत्रियों के दुर्लभ पल






