अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
vaidehi stree shakti samman: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जानकी नवमी के उपलक्ष्य पर वैदेही फाउंडेशन के द्वारा जानकी प्राकट्योत्सव समारोह का दसवाँ आयोजन राजेंद्र भवन सभागार में भव्य तरीके संपन्न हुआ।
पिछले तीन दशक से दिल्ली में रह रहे वैदेही फाउंडेशन के संस्थापक अमरनाथ झा ने जानकी प्राकट्योत्सव के पिछले दस वर्षों में सीता नवमी पर आयोजित कार्यों की रूप रेखा को रेखांकित किया जिसमें उत्तर बिहार में मां सीता के नाम पर भारत नेपाल सीमा के निकट अंतरराष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय की अपनी संकल्प को रखा जिसे एक स्वर में उपस्थित अतिथि व आगंतुकों ने सराहा साथ ही सीतामढ़ी को ग्लोबल टूरिस्ट स्पॉट और रामायण सर्किट को विकसित करने की सरकार के कदम को सराहा गया।
चेतना समिति, पटना की अध्यक्षा निशा मदन झा, सुलभ इंटरनेशनल की समूह प्रमुख नित्या पाठक व आभा कुमार, प्रख्यात लेखिका आशा प्रभात, छत्तीसगढ़ रायपुर से पंकज कुमार झा, श्रीमती कुमकुम झा ने एकसंग दीप प्रज्वलन कर और मां सीता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। वक्ताओं ने सीता नवमी पर राष्ट्रीय राजधानी में इस प्रकार के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मिथिला की बेटी सीता के निमित्त मिथिला में उन पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने पर बल दिया।

इसके बाद सीतामढ़ी से आए मैथिली गायक धनिक लाल मंडल दल ने के सीता सोहर का गायन और मैथिली शास्त्री गायन की प्रस्तुति हुआ।
वैदेही फाउंडेशन के संगठन महासचिव और कवि साहित्यकार विमल जी मिश्र ने बताया, वैदेही फाउंडेशन पिछले दस वर्षों से दिल्ली में माता सीता जी का प्राकट्योत्सव मनाता आ रहा है। जिसमें अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए, देश भर से चुने हुए पाँच स्त्री-शक्ति को वैदेही स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाता है, और किसी एक वरिष्ठ स्त्री या पुरुष को उनके द्वारा देश समाज के लिए किए गये उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से सम्मानित किया जाता है, जो कि इस वर्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्री गंगेश गुंजन को दिया गया।
2025 की वैदेही स्त्री शक्ति सम्मान, कला एवं संस्कृति क्षेत्र में सीतामढ़ी की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सीमा कर्ण को, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सहायक प्राचार्य लेडी श्रीराम कॉलेज डाॅ. कंचन वर्मा को, पत्रकारिता के क्षेत्र में दिल्ली की फीचर राइटर सुश्री अंशु सिंह को, सामाजिक सरोकार क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती निम्मी ठाकुर को और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ सुगनिता को वैदेही स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे, मुख्य अतिथि श्रीमती निशा मदन झा (अध्यक्ष चेतना समिति पटना), विशिष्ट अतिथि श्रीमती नित्या पाठक (सुलभ इंटरनेशनल), विशिष्ट वक्ता आभा कुमार (सुलभ इंटरनेशनल), विशिष्ट वक्ता श्री पंकज झा (मीडिया सलाहकार छत्तीसगढ़ सरकार), मुख्य वक्ता श्रीमती आशा प्रभात (वरिष्ठ साहित्यकार सीतामढ़ी) , विशिष्ट वक्तव्य श्री अनिल मिश्र (डारेक्टर राजेन्द्र भवन ट्रस्ट) भारतीय जीवन बीमा निगम के देवेंद्र मल्लिक, इन सभी के अतिरिक्त वैदेही फाउंडेशन संस्थापक श्री अमर नाथ झा, अध्यक्ष श्रीमती कुमकुम झा, संगठन महामंत्री कवि गीतकार विमल जी मिश्र, संगठन सचिव श्रीमती सुमन मिश्र, उपाध्यक्ष नीलम पांडेय, डॉ बिभा कुमारी,श्री कमलेश झा, महासचिव एडवोकेट तनु मिश्र, सचिव श्रीमती उषा ठाकुर,श्री हंसराज भारद्वाज, श्री विनय ठाकुर आईटी प्रमुख श्री अमित सिंह, संरक्षक श्री आर एन झा, डॉ पंकज मिश्र, सलाहकार, श्री उमेश चतुर्वेदी, श्री अखिलेश मिश्र, श्री आशुतोष सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र आदि सैकड़ों लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही। आयोजन का संचालन डॉ आभा झा के संचालन किया गया और उसके बाद मिथिला की पारंपरिक व्यंजन के संग सह भोजन के साथ आए अतिथियों ने लुत्फ लिया।
यह भी पढ़ें-
- BIG Reveal: शोरूम पर दिखी New MG Hector Facelift! हनीकॉम्ब ग्रिल और डिजिटल कॉकपिट के साथ 15 दिसंबर को होगी ‘बड़ी टक्कर’
- Osho Birthday: ओशो से सीखिए वर्तमान में कैसे जीएं
- Kia Seltos 2026 के 5 दमदार फीचर्स, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए
- Big breaking! Tata Sierra Turbo Petrol ने तोड़ा माइलेज रिकॉर्ड, 29.9 kmpl एफिशिएंसी के साथ मचाएगी तहलका
- Hyundai Creta Vs Tata Sierra: दोनों कारों में जबरदस्त मुकाबला, प्राइस, वेरिएंट और फीचर्स को लेकर सबसे बड़ा खुलासा






