सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया, कहा-क्रिटिसिज्म करने वाले को मिल गया होगा जवाब
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उन सेलिब्रिटीज़ में शामिल हैं, जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है।
भले ही दोनों अपने निजी जीवन को काफी हद तक निजी रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात जानने को बेताब रहते हैं।
शादी की सालगिरह पर खास पोस्ट
शनिवार को इस फेमस कपल ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फैमिली सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।
इन तीनों ने ही सफेद रंग के कपड़े पहने हैं और तस्वीर में सभी दिल से खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ ऐश्वर्या ने एक सफेद दिल वाला इमोजी भी जोड़ा हैं।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
वही जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस को देखने को मिली, फैंस ने शुभकामनाओं की भरमार कर दी। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों को एक साथ देखकर दिल खुश हो गया।”
वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, “लो भाई कन्फर्म हो गया कि तलाक नहीं हो रहा है, जाओ सो जाओ सब। सबको पंचत है बस पंचत” कई फैंस ने तो इस पोस्ट को उन अफवाहों का जवाब बताया जो हाल ही में कपल के तलाक को लेकर चल रही थीं।

एक यूजर ने तो काफी मजेदार कमेंट लिखा कि,”अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मैच कर रहा है, ये बहुत प्यारा लग रहा है!”
वही एक और यूजर ने ऐश को लेकर लिखा कि, ऐश एक शादी में रहने वाली एक सम्मानित महिला है। शादी आसान नहीं है, यह सच है।
जब आप एक बच्चे को जन्म देते हैं तो यह एक जिम्मेदारी है, मज़ाक नहीं। ऐश यह जानती है और बहुत सम्मानजनक तरीके से रहती है
वर्क फ्रंट की बात करें तो…
वही अगर अभिषेक बच्चन के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिषेक आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आए थे।
अब अभिषेक जल्द ही मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े भी शामिल होंगे।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
अगर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो उनको पिछली बार मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था।
खैर शादी की 18वीं सालगिरह पर इस सेल्फी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है और जो तलाक की खबरें आ रही थी, वो सरासर गलत थी , दोनों आज भी एक साथ हैं।
ये देख कर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें-
- New BMW i3 Electric Sedan: 900km की रेंज और 469 PS की पावर, Tesla की छुट्टी करने आ गई BMW की नई सनसनी!
- Skoda का मास्टरस्ट्रोक! 2026 Skoda Kushaq Facelift के बेस वेरिएंट में भी मिलेगा Automatic का मजा, देखें Fresh Report!
- Tata Motors का बड़ा धमाका! March 2026 में अपनी मनपसंद कार पर पाएं ₹75,000 तक की भारी छूट – देखें Fresh Report!
- Honda को 70 साल में पहली बार हुआ भारी नुकसान: क्या अब फेल हो जाएगा कंपनी का EV सपना? जानें Inside Story!
- Black & White में कैद हुआ भारत का इतिहास! Roshan Lal Chopra की ‘Frames of Eternity’ प्रदर्शनी में दिखेंगे 11 प्रधानमंत्रियों के दुर्लभ पल






