– अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल सुविधाओं की भारी कमी पर जताई चिंता
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Delhi News: जहांगीरपुरी से पूर्व निगम पार्षद पूनम अश्विनी बागड़ी ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बादली क्षेत्र के विधायक दीपक चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समस्याओं पर विस्तृत पत्र सौंपा।
अस्पताल में डॉक्टरों और उपकरणों की भारी कमी
पूनम बागड़ी ने बताया कि अस्पताल में पिछले पांच वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, रेडियोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
बाबू जगजीवन राम अस्पताल में हर दिन लगभग 350 जच्चा-बच्चा ऑपरेशन होते हैं, लेकिन मात्र दो डॉक्टरों के सहारे यह सेवा संचालित की जा रही है। इससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयों की कमी
बागड़ी ने बताया कि अस्पताल में 50% पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की कमी है, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की भी उपलब्धता नहीं है।
नए भवन और ट्रॉमा सेंटर की योजना ठंडे बस्ते में
पूर्व निगम पार्षद ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व अस्पताल में एक नई बिल्डिंग बनाने की योजना बनी थी, जिसमें ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान था। लेकिन दिल्ली सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय हो रहा है।
मुख्यमंत्री और विधायक ने दिए जल्द कार्रवाई के संकेत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधायक दीपक चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही अस्पताल का दौरा करेंगे और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द कदम उठाएंगे।
बाबू जगजीवन राम अस्पताल में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की कमी क्षेत्र की जनता के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देकर आवश्यक सुधार करने चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…






