काठमांडू में संपन्न हुआ मातृभाषा पत्रकारों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, सार्क देशों में मातृभाषा पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
SAARC Journalist Forum: नेपाल के काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकार सम्मेलन 2025 का समापन सात सूत्री संकल्प जारी करने के साथ हुआ। सम्मेलन का आयोजन नेवा राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सार्क पत्रकार मंच और फोनिज के सहयोग से किया है।
13 जून को सम्मेलन का उद्घाटन स्पीकर देवराज घिमिरे ने किया और 14 जून को मध्यपुर थिमी नगर पालिका के मेयर सुरेंद्र श्रेष्ठ ने सम्मेलन का समापन किया। समापन समारोह में मेयर श्रेष्ठ ने कहा कि मातृभाषा को बढ़ावा देने में सम्मेलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नृपेंद्र लाल श्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सार्क पत्रकार मंच के अध्यक्ष राजू लामा ने सभी हितधारकों से संकल्प को गंभीरता से लेने और इसे लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने सार्क क्षेत्र की सभी सरकारों से मातृभाषा पत्रकार सम्मेलन के आयोजन में सहयोग करने का आह्वान भी किया।
फोनीज के अध्यक्ष लकी चौधरी, बांग्लादेश की ओर से एसजेएफ के महासचिव मोहम्मद अब्दुर रहमान, भारत की ओर से एसजेएफ बिहार चैप्टर के शशि कुमार, सम्मेलन के समन्वयक सुनील महाराजन , एनएफएनजे के महासचिव के.के मनंधर ने मातृभाषा के महत्व और इसके संरक्षण की अनिवार्यता पर अपने विचार व्यक्त किए।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम भारतीय चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सार्क जर्नलिस्ट फोरम और एनएफएनजे के सभी सदस्यों को बधाई दी। बता दे कि अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से भारत चैप्टर के अध्यक्ष कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके थे पर भारत की ओर से कार्यक्रम की आयोजन समिति को सफलता प्रेषित की थी। जल्द ही भारत में भी मातृ भाषा में पत्रकारिता पर समेलन की घोषणा भी की है।
घोषणा पत्र के प्रावधान अहम
घोषणापत्र में सम्मेलन द्वारा जारी घोषणापत्र को सार्क देशों के प्रमुखों को सौंपना, मातृभाषा पत्रकारों के क्षमता निर्माण और मातृभाषा मीडिया घरानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार से आवश्यक बजट की मांग करना और हितधारकों के साथ नियमित चर्चा के माध्यम से मातृभाषा पत्रकारिता के बारे में जागरूकता बढ़ाना जैसे मुद्दे शामिल हैं।
- ‘पिंक टैक्स’ पर जिलेट इंडिया को बड़ा झटका: कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सीईओ और एमडी को जारी किया नोटिस
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स






