RJ Mahvash Net Worth: कितनी है उनकी कुल संपत्ति?
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
RJ Mahvash Net Worth: हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच फरवरी 2025 में तलाक हो गया, जिसके बाद युजवेंद्र सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। हाल ही में, वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
इस मिस्ट्री गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर युजवेंद्र के साथ एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “कहा था ना जीता के आउंगी, मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं।” अब फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन हैं और कितनी अमीर हैं?
कैसे शुरू हुए डेटिंग रूमर्स?
युजवेंद्र चहल की मिस्ट्री गर्ल का नाम है आरजे महविश। महविश पहली बार युजवेंद्र के इंस्टाग्राम स्टोरी से लाइमलाइट में आई थीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि, महविश ने एक स्टेटमेंट जारी कर यह साफ किया था कि वह और युजवेंद्र सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फिर से एक साथ देखे जाने के बाद, उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और भी तेज हो गईं।
कौन हैं आरजे महविश?
आरजे महविश का जन्म 27 अक्टूबर 1996 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह पेशे से एक हिंदी आरजे (रेडियो जॉकी) हैं, लेकिन इसके अलावा वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यूट्यूबर, लेखिका और होस्ट भी हैं।
महविश का यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोवर्स हैं, और वह अपनी मजेदार वीडियोज के जरिए लाखों लोगों को एंटरटेन करती हैं। उनके कंटेंट में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रेरणा भी होती है।
महविश ने लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दौरान क्रिकेटर्स ब्रेट ली, सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे नामी खिलाड़ियों के साथ एक प्रैंक वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं, और उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी है।
आरजे महविश की नेट वर्थ
अब बात करते हैं आरजे महविश की नेट वर्थ की। आरजे महविश की कुल नेट वर्थ लगभग 35 लाख रुपये के आसपास है। हालांकि यह आंकड़ा केवल उनके सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मासिक आय करीब 70 से 80 हजार रुपये के बीच है।
वहीं, उनकी वार्षिक आय लगभग 8 से 9 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है। महविश की सफलता और लोकप्रियता उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है, जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया।
आरजे महविश न केवल एक सफल रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, बल्कि उनकी मेहनत और डेडिकेशन ने उन्हें एक फेमस पर्सनैलिटी बना दिया है। युजवेंद्र चहल के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती और मिस्ट्री गर्ल के रूप में उनकी पहचान ने उन्हें फैंस के बीच और भी ज्यादा मशहूर कर दिया है।
यह भी पढ़ें-
- Hyundai Price Hike 2026: क्या आपकी फेवरिट Creta और Venue होने वाली हैं महंगी? कंपनी ने किया बड़ा ऐलान!
- Yamaha EC-06 First Ride Review: क्या यह जापानी इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola और Ather की छुट्टी कर देगा? जानें Price और Range
- Fortuner का दबदबा खत्म? MG Majestor की लॉन्च डेट कन्फर्म, 20 अप्रैल को आ रहा है लग्जरी का माइलस्टोन!
- 40 PS की बेमिसाल पावर और रेसिंग लुक के साथ आई Triumph Tracker 400, क्या Royal Enfield के साम्राज्य को मिलेगी कड़ी टक्कर?
- Delhi SIR 2026 प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- बीएलए पर जिम्मेदारी थोपकर अपना पल्ला झाड़ रहा है चुनाव आयोग?






