शुगर कम करने का दावा,, जानिए इसके बारे में सब कुछ
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Table of Contents
Shark Tank India-4: शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 के हालिया एपिसोड में एक ऐसा स्टार्टअप सामने आया जिसने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह स्टार्टअप Moderate नाम से है, जिसे श्रीराम रेड्डी वांगा, कार्तिकेय काबरा और डॉ. ललिता पल्ले ने शुरू किया है। खास बात यह है कि इस स्टार्टअप में पहले से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी निवेश कर चुकी हैं।
वेब स्टोरी
कैसे काम करती है Calorie Crusher Tablet?
Moderate स्टार्टअप ने Calorie Crusher Tablet को पेश किया, जिसका दावा है कि यह टैबलेट 40% तक कार्बोहाइड्रेट डाइजेशन को कम कर सकती है और खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। हालांकि, निवेशकों को इस वैज्ञानिक दावे पर भरोसा दिलाना इतना आसान नहीं था।
विनीता सिंह ने जताई दिलचस्पी – ‘डर लग रहा है, पर मन कर रहा है खाने का’
शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह ने इस टैबलेट की पैकेजिंग की तारीफ की लेकिन इसे आजमाने को लेकर हिचकिचाहट भी दिखाई। उन्होंने मजाक में कहा –”डर लग रहा है, पर मन भी कर रहा है खाने का!”
अनुपम मित्तल ने की ‘एप्पल साइडर विनेगर’ की तुलना
शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल को इस टैबलेट का कॉन्सेप्ट थोड़ा अजीब लगा। उन्होंने पूछा कि क्या इसके असर की पुष्टि के लिए कोई क्लिनिकल ट्रायल किए गए हैं? फाउंडर्स ने बताया कि उन्होंने 50 लाख रुपये रिसर्च पर खर्च किए हैं। अनुपम को यह कॉन्सेप्ट समझने में कठिन लगा और उन्होंने पूछा –”क्या यह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले एप्पल साइडर विनेगर से ज्यादा प्रभावी है?”
पियूष बंसल ने सेफ्टी को लेकर जताई चिंता
लेंसकार्ट के फाउंडर पियूष बंसल ने इस टैबलेट के साइड इफेक्ट्स को लेकर सवाल उठाए। डॉ. ललिता ने बताया कि 20% यूजर्स को शुरुआती दिनों में हल्की पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन यह जल्दी ठीक हो जाती है। इस पर पियूष ने कहा – “अगर किसी को कुछ हो गया, खुदा न खास्ता, तो मैं अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा।”
इसके बाद उन्होंने डील से आउट होने का फैसला किया।
कुणाल बहल बोले- ‘तैयार रहना जांच के लिए’
स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल ने इस प्रोडक्ट की तुलना Ozempic जैसी वेट लॉस दवाओं से की और कहा कि इस तरह के दावों को लेकर सख्त नियामक जांच होती है, जिसके लिए फाउंडर्स को तैयार रहना चाहिए।
अनुपम को दिखा ‘ट्रिलियन डॉलर बिजनेस’!
अनुपम ने इस टैबलेट के बिजनेस पोटेंशियल को समझते हुए कहा – “अगर यह सच में असरदार साबित होता है, तो यह सिर्फ एक बिलियन डॉलर का नहीं बल्कि मल्टी-ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस हो सकता है!”
हालांकि, वह डील से आउट हो गए, लेकिन उन्होंने फाउंडर्स को सुझाव दिया कि वह थर्ड-पार्टी क्लिनिकल ट्रायल कराएं, जिससे उनके दावे को वैज्ञानिक आधार मिले।
अमन गुप्ता बोले- ‘थैंक यू फॉर द साइंस क्लास’
boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने डॉ. ललिता के आत्मविश्वास से प्रभावित होकर मजाक में कहा – “थैंक यू फॉर द साइंस क्लास, एक कॉमर्स स्टूडेंट के तौर पर मुझे मजा आ गया!”
इसके बाद उन्होंने 2.5% इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये देने का ऑफर दिया।
कुणाल बहल और अमन गुप्ता ने दिए ₹1 करोड़!
कुणाल बहल ने प्रोडक्ट के नाम को पसंद किया, लेकिन पैकेजिंग से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने 1 करोड़ रुपये के बदले 5% इक्विटी लेने का ऑफर दिया। फाउंडर्स ने काउंटर-ऑफर देते हुए एक शानदार लहजे में कहा कि वे 3.3% इक्विटी के लिए दोनों निवेशकों को साथ लाना चाहते हैं। हालांकि, लंबी बातचीत के बाद 1 करोड़ रुपये के बदले 5% इक्विटी पर डील फाइनल हुई। Shark Tank India Season 4 में Moderate स्टार्टअप को अमन गुप्ता और कुणाल बहल से 1 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली।
हालांकि, इस स्टार्टअप के वैज्ञानिक दावों पर निवेशकों ने संदेह जताया और इसे और अधिक प्रमाणित करने की सलाह दी। यह देखना दिलचस्प होगा कि Calorie Crusher Tablet बाजार में कितनी सफल होती है और क्या यह सच में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस बन सकती है!
लेटेस्ट पोस्ट
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…









