दिल्ली पुलिस की सतर्कता और स्ट्रीट डॉग्स की पहचान ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी मजदूर गिरफ्तार, ₹3.14 लाख नकद बरामद
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Street Dog और Delhi Police की संयुक्त “अनजानी साझेदारी” ने नजफगढ़ के एक हाई-प्रोफाइल Burglary Case का राज खोल दिया। आरोपी मजदूर ने मालिक से बदला लेने के लिए ₹4.5 लाख की सेंधमारी की थी। लेकिन स्ट्रीट डॉग और पुलिस की पैनी नजर ने उसकी चालाकी को उजागर कर दिया। पुलिस ने मात्र 8 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को दबोच लिया और लाखों की नकदी बरामद कर ली।
वारदात कैसे हुई?
20 अगस्त 2025 की रात नजफगढ़ इलाके के एक गोदाम में सेंधमारी हुई। शिकायतकर्ता मुकुल जैन ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके ऑफिस से ₹4,50,000 नकद की सेंधमारी हुई। दिल्ली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सुराग कैसे मिला?
पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगाला तो दिखा कि आरोपी ने प्लास्टिक की बोरियां पहनकर अपना चेहरा छुपाया और कैमरे बंद कर दिए। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गोदाम में मौजूद डॉग्स ने उस पर हमला नहीं किया। यहां से पुलिस को शक हुआ कि चोरी में कोई अंदर का आदमी शामिल है।
आरोपी की पहचान कैसे हुई?
जांच टीम ने कर्मचारियों पर फोकस किया और उनकी कॉल डिटेल्स खंगालीं। तभी शक की सुई मजदूर मुमताज (22 वर्ष) पर जाकर रुकी। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस से साबित हुआ कि वह वारदात के वक्त मौके के पास ही था।
दिल्ली पुलिस की तगड़ी रेड
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुमताज नजफगढ़ स्थित साईं बाबा मंदिर रोड से होकर गुजरने वाला है। इसके बाद Anti-Burglary Cell Dwarka की टीम ने जाल बिछाया और उसे दबोच लिया। तलाशी में ₹3,14,000 नकद बरामद किए गए।
मकसद क्या था?
पूछताछ में मुमताज ने कबूल किया कि वह मालिक से नाराज था क्योंकि बार-बार मांगने के बावजूद उसे एडवांस सैलरी नहीं दी जा रही थी। इसी गुस्से में उसने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। चूंकि वह गोदाम के डॉग्स से पहले से परिचित था, इसलिए कुत्तों ने भी उस पर भौंककर हमला नहीं किया। आरोपी मूलरूप से बिहार के सुपौल का रहने वाला है। हरिद्वार और दिल्ली में छोटे-मोटे काम करने के बाद वह नजफगढ़ आया और ₹15,000 महीने पर इस गोदाम में काम कर रहा था।
Q&A
Q1: दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ की चोरी का खुलासा कैसे किया?
A- CCTV फुटेज और स्ट्रीट डॉग्स के व्यवहार ने पुलिस को शक की दिशा दी, जिससे कर्मचारी मुमताज पर नजर गई।
Q2: आरोपी मुमताज ने चोरी क्यों की?
A- उसने मालिक से एडवांस सैलरी मांगी थी, लेकिन इनकार पर बदला लेने के लिए चोरी की।
Q3: आरोपी से कितनी रकम बरामद हुई?
A- पुलिस ने आरोपी के पास से ₹3.14 लाख नकद बरामद किए।
Q4: क्या आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड था?
A- नहीं, मुमताज का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।
Q5: इस केस में स्ट्रीट डॉग्स की क्या भूमिका रही?
A- आरोपी को कुत्ते पहले से जानते थे, इसलिए उस पर हमला नहीं किया। यही पुलिस के लिए सुराग बना।
- ‘पिंक टैक्स’ पर जिलेट इंडिया को बड़ा झटका: कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सीईओ और एमडी को जारी किया नोटिस
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स






