सोशल मीडिया पर फैंस की मिक्स प्रतिक्रिया
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Asim Riaz ने Battleground : बिग बॉस 13 से चर्चा में आए आसिम रियाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले आसिम इस बार अपने नए शो ‘ बैटलग्राउंड’ की वजह से चर्चा में हैं।
इस शो के दौरान कई बार उनकी लड़ाई-झगड़ों में शामिल होने की खबरें आईं, और अब एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर आ रही है कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।
जो कि उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं। हालांकि इस खबर की न तो शो के मेकर्स और न ही आसिम ने अब तक कोई पुष्टि की है। ऐसे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता हैं।
क्रिप्टिक पोस्ट से मचाया बवाल
इसी बीच आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया हैं, जो साफ इशारा कर रहा हैं कि मामला शायद काफी गंभीर है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कैमरे की ओर देखते हुए अपने हाथ की मिडिल फिंगर को दिखा रहे हैं। बैकग्राउंड में भी काफी बागी अंदाज वाला म्यूजिक चल रहा था।
इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी हैं।
‘स्क्रिप्टेड‘ कैप्शन के पीछे का आखिर क्या हैं मतलब?
इसके बाद आसिम ने एक और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केवल एक शब्द लिखा – “Scripted”।
अब फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या वह शो की स्क्रिप्टेड नेचर की तरफ इशारा कर रहे हैं, या फिर यह उनके निकाले जाने पर तंज है?
खैर जो भी हो लेकिन, आसिम का यह रवैया साफ इशारा कर रहा है कि विवादों के बीच भी उनका एटीट्यूड कम नहीं होता। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या खुलासा होता है।
यह भी पढ़ें-
- GOBardhan Scheme: केंद्र सरकार की नई योजना से बदलेगी ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर, CNG वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा
- Tata Sierra EV 30 जून को होगी Reveal, 5 जरूरी सवाल जो हर buyer को पूछने चाहिए
- Delhi Hotel Fire: Flourish Stay के मालिक लवकेश बजाज का निकला पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड
- Delhi Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला
- Maruti Swift Hydrogen Launch: पानी से चलेगी कार? जानें सच






