सैफ अली खान की बहन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Ibrahim Ali Khan: पटौदी परिवार की सादगी, प्यार और मजबूत बंधन को एक बार फिर सबा अली खान यानि की सैफ अली खान की बहन ने सोशल मीडिया पर बखूबी पेश किया है।
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी पारिवारिक तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान, शर्मिला टैगोर, सारा अली खान और करीना कपूर खान नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें फैेस को काफी पसंद आ रही हैं।

तस्वीरों में झलकी पारिवारिक झलक
जो तस्वीरें सैफ की बहन ने शेयर किए इन तस्वीरों में इब्राहिम कभी अपने पिता सैफ के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं, जहां सैफ किसी गहरी सोच में डूबे हैं, और इब्राहिम अपने फोन में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

तो वही एक दूसरी तस्वीर में वे अपनी दादी और फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ पूलसाइड पर बैठे हैं।
इसके अलावा एक ग्रुप फोटो भी हैं जिसमें शर्मिला, सारा और करीना भी ट्रेडिशनल लुक में एक साथ नजर आ रही हैं।
सबा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा – “पल, यादें और अचानक कैद की गईं तस्वीरें… ज़िंदगी, परिवार, प्यार।” यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं हैं, बल्कि पटौदी परिवार के अनमोल पलों की एक झलक है।
‘नादानियां‘ से किया इब्राहिम ने डेब्यू
वही अगर इब्राहिम अली खान के करियर की बात करें तो इब्राहिम अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘नादानियां‘ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।
फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन इब्राहिम के परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और सपोर्ट किया।
सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, किसी को उनकी पहली फिल्म अच्छी लगी तो किसी को खराब। लेकिन उनके चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म से बेहतर उम्मीदें हैं।

शर्मिला टैगोर की दमदार वापसी
इसके अलावा पटौदी परिवार की एक और बड़ी खबर ये रही कि शर्मिला टैगोर ने करीब 20 साल बाद बंगाली सिनेमा में शानदार वापसी की है।
फिल्म ‘पुरातन’ के ज़रिए उन्होंने अपने फैंस को फिर से अपनी मौजूदगी का एहसास कराया हैं। इस मौके पर उनकी बेटी सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा:
“अम्मा की पुरातन में शानदार वापसी का जश्न मना रही हूं। किसी ने मुझसे कहा था- हमारे लिए शर्मिला टैगोर सिर्फ एक इंसान नहीं, एक भावना हैं।”
यह भी पढ़ें-
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide
- CJP के पोस्ट पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं लोग? जानकर उड़ जाएंगे होश!






