रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने एएनआई को दिए बयान में बताई सच्चाई
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
new delhi stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि घटना के दौरान कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई थी और ना ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था।
कैसे हुई भगदड़?
सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार,
“कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान, फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 14-15 की ओर आ रहे एक यात्री के फिसलकर गिरने से पीछे खड़े कई यात्री गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई।”
वेब स्टोरीज
“स्थिति अब सामान्य”
शेखर उपाध्याय ने आगे कहा,
“कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई थी और ना ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था। अब प्लेटफॉर्म पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।”
उच्च स्तरीय जांच के आदेश
रेलवे ने इस हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति भगदड़ के सही कारणों और लापरवाही के पहलुओं की जांच करेगी।
प्रशासन की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचें, धैर्य बनाए रखें और रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
लेटेस्ट पोस्ट
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…
- 10 मिनट में खत्म होगा घंटों का असाइनमेंट! कॉलेज स्टूडेंट्स के काम आएंगे ये 5 फ्री AI टूल्स
- Zero Investment Business Ideas: इंस्टाग्राम और थ्रिफ्ट स्टोर से कैसे शुरू करें खुद का ब्रांड?
- पहली सैलरी मिलते ही कहाँ करें इन्वेस्ट? Gen Z के लिए SIP और स्टॉक्स में पैसे लगाने की 5 आसान टिप्स
- 5 High-Paying AI Side Hustles: कॉलेज और पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं ₹30,000+ Step-by-Step Guide






