कियारा आडवाणी की तस्वीरें खींचने पर दिखाया गुस्सा
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Sidharth Malhotra Angry on Paparazzi: बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इन दिनों दोनों अपनी ज़िंदगी के सबसे खास पल का अनुभव कर रहे हैं।
हाल ही में इस कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की हैं। लेकिन अब एक एक मामले को लेकर सिद्धार्थ का गुस्सा चर्चा में है।
क्लिनिक विजिट के दौरान मचा हंगामा
मामला उस वक्त की है जब कियारा और सिद्धार्थ एक क्लिनिक गए थे और उससे बाहर निकल रहे थे। जैसे ही सिद्धार्थ ने कियारा को कार तक छोड़ा, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स की भीड़ अचानक उनकी गाड़ी के पास जुट गई।
कुछ पैपराज़ी तो इतने नज़दीक आ गए कि कियारा को कार में बैठने में भी बहुत परेशानी होने लगी। बस फिर क्या शांत स्वभाव के रहने वाले सिद्धार्थ ने अपना संयम खो दिया और फोटोग्राफर्स को जमकर फटकार लगाई।
वायरल वीडियो में दिखा सिद्धार्थ का रिएक्शन
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वायरल हो रहे इस वीडियो में सिद्धार्थ को गुस्से में यह कहते सुना जा सकता है — “थोड़ा बिहेव करो यार… एक सेकेंड, पीछे हटो! बिहेव योरसेल्फ… गुस्सा दिलाना है क्या?”
उनका यह रिएक्शन इंटरनेट छा गया है और अधिकांश लोग उनके इस कदम को सही भी ठहरा रहे हैं।

फैंस ने दिया साथ
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि गर्भवती महिला की सुरक्षा और मानसिक स्थिति का ख्याल रखना सबसे पहली प्रायोरिटी होनी चाहिए। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, “क्लिनिक के बाहर इतना हंगामा करने की क्या जरूरत थी? इंसानियत भी कोई चीज़ होती है।”

वहीं दूसरे यूजर ने समर्थन करते हुए लिखा, “सिद्धार्थ ने बिल्कुल सही किया, किसी की प्राइवेसी में बार-बार दखल देना किसी के लिए भी असहनीय हो सकता है।”
सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल हैं सिद्धार्थ-कियारा
साल 2023 में जब से कपल ने शादी की है उसके बाद से ही सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी फैंस के बीच लगातार फेमस हो रही है। दोनों कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

ऐसे में अब जब वे अपने पहले बच्चे के आने की स्वागत की तैयारी में हैं, तो ऐसे में उनकी प्राइवेसी में दखल देना न सिर्फ गलत है, बल्कि असंवेदनशील भी हैं।
यह भी पढ़ें-
- Honda को 70 साल में पहली बार हुआ भारी नुकसान: क्या अब फेल हो जाएगा कंपनी का EV सपना? जानें Inside Story!
- Black & White में कैद हुआ भारत का इतिहास! Roshan Lal Chopra की ‘Frames of Eternity’ प्रदर्शनी में दिखेंगे 11 प्रधानमंत्रियों के दुर्लभ पल
- Innova का सुख, बजट में फिट! Nissan Gravite 2026 का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू: क्या ये है भारत की असली फैमिली कार?
- Nissan Gravite का जलवा! मात्र इतने में मिल रही है लग्जरी वाली फील, एक्सेसरीज की कीमतों ने उड़ाए होश-Check Details!
- 2026 Hyundai Verna Launched: 25 से ज्यादा नए अपडेट्स के साथ आई नई ‘वरना’, कीमत ₹10.98 लाख से शुरू—क्या यह एक Big Reveal है?






