दस हजार रुपये तक में शुरू कर सकते हैं कारोबार
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Business Idea: गर्मियों का मौसम सिर्फ चिलचिलाती धूप ही नहीं, बल्कि नए व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा एक बेहतरीन अवसर भी लेकर आता है।
यदि आप बहुत कम पूंजी में कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल मुफीद है।
आज के आर्टिकल में हम 2025 की गर्मियों में शुरू किए जा सकने वाले कुछ बेहतरीन कारोबार के बारे में बताएंगे। जिन्हें बहुत ही कम लागत में शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
1.कूलर और एसी रेंटल सेवा
गर्मियों में ठंडी हवा की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कूलर और एसी को किराये पर देने का व्यवसाय लाभकारी हो सकता है।
इस सेवा की मांग हॉस्टल, किरायेदारों, छोटे ऑफिस, दुकानों, इवेंट्स और शादी-ब्याह में होती है।

2. आइस क्यूब निर्माण व्यवसाय
पेय पदार्थों, आइसक्रीम और पार्टियों में आइस क्यूब की मांग रहती है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर शादी समारोह तक इसकी आवश्यकता होती है।
इस व्यवसाय को शुरू करके आप बर्फ से भी पैसा कमा सकते हैं।

3. सनस्क्रीन और सनग्लासेस स्टोर
गर्मियों में त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन, कैप्स और सनग्लासेस की जरूरत होती है।
अप्रैल से अगस्त तक इनकी बिक्री में वृद्धि होती है। आप एक छोटा-सा स्टॉल या दुकान लगाकर यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

4. ठंडे पेय और पानी की बोतल सप्लाई
गर्मियों में ठंडे पेय और मिनरल वॉटर की मांग बढ़ जाती है। घरों, दुकानों और ऑफिसों में पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक्स की सप्लाई देकर आप रोजाना की कमाई कर सकते हैं।
इस बिजनेस की खासियत है कि बहुत जल्द ग्राहक खुद आपके पास आने लगेंगे।

5. आइसक्रीम और कुल्फी स्टॉल
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और कुल्फी की मांग बढ़ जाती है। आप एक छोटा-सा स्टॉल लगाकर यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
यह व्यवसाय कम लागत में शुरू किया जा सकता है और इसमें मुनाफा भी अच्छा होता है।

Shark Tank India से संबंधित खबरें
- ‘पिंक टैक्स’ पर जिलेट इंडिया को बड़ा झटका: कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सीईओ और एमडी को जारी किया नोटिस
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स









