Business Idea: आर्टिकल में जानिए कैसे मणिकांत ने शुरू किया यह बिजनेस
दी यंगिस्तान, नई दिल्ली।
Business Idea: आजकल रोजगार की कमी और बढ़ती बेरोजगारी से युवा अक्सर नए-नए रास्ते तलाशते हैं। लेकिन झारखंड के गोड्डा जिले का एक शख्स, मणिकांत कुमार, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नए तरीके से कमाई कर रहा है। मणिकांत ने अपने छोटे से मोपेड का उपयोग करके ऐसा चलत फिरता बिजनेस शुरू किया है, जो न केवल उन्हें रोजाना 1000 से 1500 रुपये की कमाई दिलाता है, बल्कि उनकी मेहनत और जुगाड़ की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।
कैसे शुरू किया मणिकांत ने यह बिजनेस?
मणिकांत कुमार पुराने और खराब बैटरियों को जमा कर उन्हें थोक दर पर बेचने का काम करते हैं। वह अपनी मोपेड पर घूमते हुए घर-घर जाकर लोगों से खराब बैटरियां खरीदते हैं। मणिकांत ने बताया कि वह प्रत्येक बैटरी को 105 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदते हैं, और फिर इन्हें 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से स्क्रैप महाजन को बेचते हैं। इस व्यापार से उन्हें हर किलो पर 15 रुपये की बचत होती है।
वेब स्टोरीज
चलता फिरता बिजनेस” का स्लोगन
मणिकांत अपने काम को और भी दिलचस्प बनाने के लिए अपनी मोपेड के आगे और पीछे एक बोर्ड पर “चलता फिरता बिजनेस” और “आइडिया में कोई पास कोई फेल” का स्लोगन लिखवाए हुए हैं। इसका मतलब यह है कि वह जो भी बैटरी खरीदते हैं, उसे बिना तौल के सिर्फ अंदाज़ से ही लेते हैं। कभी-कभी ग्राहक को थोड़ा ज्यादा पैसा मिल जाता है, तो कभी मणिकांत को फायदा हो जाता है।
कस्टमर्स के लिए सुविधाएं
मणिकांत ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया है, ताकि कोई भी ग्राहक उन्हें फोन करके बैटरी बेचने के लिए बुला सके। उनका नंबर है – 7781941667। मणिकांत का यह बिजनेस पिछले 15-20 सालों से चल रहा है, और उन्होंने इस बीच काफी अनुभव और लाभ कमाया है।
कमाई और संतुष्टि
मणिकांत ने बताया कि वह अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्हें न केवल अच्छा मुनाफा मिलता है, बल्कि बोरियत भी नहीं होती। वह बताते हैं कि कभी-कभी उन्हें दो बैटरी भी मिल जाएं, तो वह अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। मणिकांत कुमार का यह बिजनेस उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो रोजगार के नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं। एक छोटे से वाहन और थोड़ी सी मेहनत से वह अपने लिए एक अच्छे आय का जरिया बना चुके हैं। अगर आप भी खाली बैठे हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मणिकांत का यह “चलता फिरता बिजनेस” आपके लिए एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है!
लेटेस्ट न्यूज
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ₹47,849 की भारी छूट: अमेज़न दिवाली सेल में ₹82,150 में खरीदें सैमसंग फ्लैगशिप
- Diwali Earning Ideas 2026: दिवाली से पहले पैसे कैसे कमाएं? Gen Z यूथ के लिए 5 बेस्ट पॉकेट मनी और साइड-हसल आइडियाज
- AI Study Hacks | क्या AI से पढ़ाई करना सही है? सीखना घटे बिना AI का इस्तेमाल कैसे करें, 5 नियम
- AI Fresher Jobs 2027 | क्या AI से फ्रेशर्स की नौकरी जाएगी? World Bank रिपोर्ट और 5 स्किल्स
- जंतर-मंतर बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पहुंचते ही बदले CJP नेताओं के तेवर…









